Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News : हिमाचल में कल होगी चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन! दस हजार लोग लेंगे भाग, प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

TROWS

Himachal News : प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन में विद्यार्थियों और युवाओं सहित लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान हमीरपुर शहर में यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News : हिमाचल में कल होगी चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन! दस हजार लोग लेंगे भाग, प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी बलवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरता हुआ दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त होगा, जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

Indian Public School

एसपी ने बताया कि वॉकथॉन आरंभ होने से पहले ब्वायज स्कूल के मैदान में पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं मनोरंजन करेंगे। मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी और पदयात्रा शुरू हो जाएगी।

Doon valley school

पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा तथा सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस और अन्य एमरजेंसी वाहनों को ही शहर में एंट्री की अनुमति होगी। वॉकथॉन के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले सभी वाहनों को बहुतकनीकी कालेज बड़ू के मैदान में पार्क किया जाएगा।

अणु की ओर से आने वाले ये वाहन कैप्टन मृदुल चौक पर प्रतिभागियों को उतारने के बाद बड़ू की ओर रवाना हो जाएंगे। जबकि, दोसड़का की ओर से आने वाले वाहन, प्रतिभागियों को बस स्टैंड पर उतारने के बाद बड़ू की ओर वापस चले जाएंगे। पदयात्रा जैसे ही भोटा चौक से हथली की ओर रवाना होगी तो पीछे शहर में ट्रैफिक को चरणबद्ध ढंग से खोल दिया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एसपी ने बताया कि दोसड़का के पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री के संबोधन और प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरण के बाद जैसे ही यह आयोजन समाप्त होगा तो सुजानपुर और नादौन की ओर जाने वाले प्रतिभागियों को दोसड़का चौक पर ही उनके वाहन उपलब्ध होंगे। जबकि, भोटा और भोरंज की ओर जाने वाले प्रतिभागियों के वाहन दोसड़का से आगे की ओर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: सेना के जवान ने खौफनाक कदम उठाकर दी जान! तीन सप्ताह पहले ही हुई थी शादी

Himachal News Update: सेना के जवान ने खौफनाक कदम उठाकर दी जान! तीन सप्ताह पहले ही हुई थी शादी

Himachal Weather: दिसंबर में नहीं बरसी बारिश की एक भी बूंद! सूखे जैसे हालात, किसान चिंतित

Himachal Weather: दिसंबर में नहीं बरसी बारिश की एक भी बूंद! सूखे जैसे हालात, किसान चिंतित