Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Vidhan Sabha: हिमाचल में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! इतने रूपए तक बढ़ेंगी कीमतें, सरकार ने लगाया अनाथ और विधवा सेस

TROWS

Himachal Vidhan Sabha: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में अनाथों और विधवाओं के कल्याण के लिए बड़ा फैसला लिया है। आज सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ (उपकर) लगाने का निर्णय लिया है।

Holi 2026 -2

Himachal Vidhan Sabha: हिमाचल में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! इतने रूपए तक बढ़ेंगी कीमतें, सरकार ने लगाया अनाथ और विधवा सेस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया, जिसे विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया है।

Indian Public School

सरकार का तर्क है कि अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए रेगुलर इनकम जरूरी है, जिसके लिए ईंधन पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाया जा रहा है। इसी के साथ पेट्रोल-डीजल पर ₹5 प्रति लीटर तक की वृद्धि का प्रस्ताव, विधानसभा में विधेयक पारित होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

Doon valley school

राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही यह कानून लागू होगा, जिससे राज्य में ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी। प्रदेश में इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अधिकतम 5 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि तय है।

उधर, सदन में बीजेपी ने 5 रुपए बढ़ौतरी का विरोध किया। बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में कहा कि पहले ही पेट्रोल बहुत महंगा है। 5 रुपए ओर सेस लगाकर पेट्रोल 100 से ऊपर और डीजल 90 रुपए के आसपास पहुंचेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इतना सेस लगाना तर्क संगत नहीं है। इसपर मुख्यमंत्री सुक्खू ने अनाथों और विधवाओं के कल्याण के लिए पेट्रोल-डीजल पर सेस (cess) लगाने के सरकार के फैसले का बचाव किया है।

उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह सेस जनकल्याण के लिए है और इसका विरोध गलत है। सीएम सुक्खू ने तंज कसते हुए भाजपा नेताओं को सलाह दी कि वे हिमाचल में सेस का विरोध करने के बजाय केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करवाएं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News: दक्षिण भारतीय शैली में सजा मलह माता सुकराला मंदिर! आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम

Himachal News: दक्षिण भारतीय शैली में सजा मलह माता सुकराला मंदिर! आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम