Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल में पकड़ा 10 फुट लंबा रॉक पाइथन! कई दिनों से खेतों में घूम रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांसे

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने लगभग 10 फुट लंबा एक रॉक पाइथन (Indian Rock Python) खेतों में घूमता हुआ देखा।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल में पकड़ा 10 फुट लंबा रॉक पाइथन! कई दिनों से खेतों में घूम रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांसे

ग्रामीणों के अनुसार रॉक पाइथन पिछले तकरीबन कई दिनों से खेतों में अलग-अलग जगह घूमता हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ था। ग्रामीण अजगर से छुटकारा पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

Indian Public School

इसी बीच ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तुरंत उप प्रधान सुभाष सडयाल को दी। उप प्रधान ने भी देरी न करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद स्नेक सेवर माथुर धीमान को मौके पर बुलाया गया।

Doon valley school

माथुर धीमान ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर अजगर पर काबू पाया और उसे पकड़ लिया। माथुर धीमान ने बताया कि उन्हें खेतों में अजगर होने की सूचना मिली थी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस अजगर को दूर कहीं जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। उधर, अजगर के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ग्रामीणों का कहना है कि अजगर पिछले कई दिनों से खेतों में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके चलते उन्होंने खेतों की तरफ जाना भी छोड़ दिया था। मगर अब उन्हें इसके भय से राहत मिली है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI: अब AI चिप फैक्ट्री बनाने जा रहे एलन मस्क! 20 बिलियन डॉलर का टेराफैब प्रोजेक्ट, बड़े स्तर पर होगा चिप निर्माण

AI: अब AI चिप फैक्ट्री बनाने जा रहे एलन मस्क! 20 बिलियन डॉलर का टेराफैब प्रोजेक्ट, बड़े स्तर पर होगा चिप निर्माण