Himachal Crime News: हिमाचल में पकड़ा 94 ग्राम चिट्टा! हरियाणा के पांच युवक काबू, बेचने की फ़िराक में थे…

Himachal Crime News: नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस की सख्ती लगातार जारी है और नशे के सौदागरों पर निरंतर करवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने तारादेवी-टूटू बाईपास क्षेत्र में स्विफ्ट कार से बड़ी मात्रा में चिट्टा पकड़ा है।

Himachal Crime News: हिमाचल में पकड़ा 94 ग्राम चिट्टा! हरियाणा के पांच युवक काबू, बेचने की फ़िराक में थे…
शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन में नशे की सप्लाई हो रही है। जानकारी मिलने के बाद टीम ने तारादेवी जीरो पॉइंट से करीब 100 मीटर आगे टूटू बाईपास सड़क पर दबिश दी और काले रंग की स्विफ्ट कार संख्या HR12AX5838 को रोका।

गाड़ी में बाहरी राज्य के पांच युवक सवार थे, जिनकी जब तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चिट्टा बेचने के इरादे से शिमला आये थे।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
अन्जीत (34 वर्ष) पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी डा. सैरी तहसील खरखोदा जिला सोनीपत (हरियाणा) , इरफान (38 वर्ष) पुत्र निजामुदीन निवासी वीपीओ तलोह जिला झज्जर (हरियाणा) , रविकांत (30 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव खान्डा तहसील खरखोदा जिला सोनीपत (हरियाणा), मुकेश (47 वर्ष) पुत्र लालचंद निवासी वीपीओ खडीखुमार जिला झज्जर (हरियाणा) और नरेन्द्र (38 वर्ष) पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी वीपीओ खान्डा तहसील खरखोदा जिला सोनीपत (हरियाणा) शामिल है।
आरोपी सलाखों के पीछे
पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना वेस्ट, शिमला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पांचो आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहाँ से इरफान, मुकेश, नरेन्द्र और रविकांत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत जबकि अन्जीत को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



