in

Paonta Sahib: नकाबपोश बदमाशों के हमले से दहला पांवटा! घर में घुसकर पीटा परिवार, वाहनों सहित खिड़की-दरवाजों में तोड़फोड़

TROWS

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में घटित सनसनीखेज वारदात से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तलवारों, डंडे और रॉड से लैस एक दर्जन बदमाश घर में जा घुसे।

Paonta Sahib: नकाबपोश बदमाशों के हमले से दहला पांवटा! घर में घुसकर पीटा परिवार, वाहनों सहित खिड़की-दरवाजों में तोड़फोड़

इस दौरान नकाबपोशों ने न केवल घर में मौजूद लोगों से मारपीट की बल्कि वाहनों में भी तोड़फोड़ कर डाली। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ऐसे में पुलिस भी अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

घर में जबरन घुसे नकाबपोश
मामला पांवटा साहिब के देवी नगर के वार्ड नंबर 10 का है जहाँ बुधवार को 15 के करीब नकाबपोश हमलावर जावेद अली के घर पर जबरन घुस आये। इस दौरान आरोपियों ने हाथों में डंडे, रॉड और नंगी तलवारें ले रखी थी।

Doon valley school

परिवार की बेरहमी से पिटाई
इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद पुरुषों और महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर डाली। आरोपियों द्वारा इस दौरान डंडे और रॉड से हमले किए गए। आरोपी यही नहीं रुके और घर के बाहर खड़े वाहनों सहित खिड़की-दरवाजों में भी तोड़फोड़ कर डाली।

इस वारदात के बाद पूरा इलाका बुरी तरह दहल गया और घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए गए।

JPERC 2025

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
इतना ही नहीं पुलिस द्वारा मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए जिसमें सारी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात हमलावर परिवार पर हमला करते हुए नजर आए।

पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का लग रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से तीन मुख्य संदिग्धों की पहचान हो चुकी है, जिन्हे ढूंढने के लिए पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में भीषण हादसा: गाड़ी और बस के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत! युवक-युवती ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल

हिमाचल में भीषण हादसा: गाड़ी और बस के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत! युवक-युवती ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल

Sirmour News: ट्रक पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था व्यक्ति! तभी करंट की चपेट में आया, गई जान

Sirmour News: ट्रक पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था व्यक्ति! तभी करंट की चपेट में आया, गई जान