in

हिमाचल में भीषण हादसा: गाड़ी और बस के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत! युवक-युवती ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बस और गाड़ी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

हिमाचल में भीषण हादसा: गाड़ी और बस के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत! युवक-युवती ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल

इसके अलावा हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप पेश आया है।

गाड़ी (एचपी 28 बी 2541) में चार लोग सवार थे जोकि कुल्लू से मंडी की तरफ जा रहे थे। जबकि निजी बस मंडी से कुल्लू की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी।

Doon valley school

आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
तभी पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दोनों वाहनों के बीच हुई भिड़ंत से मार्ग पर लंबा जाम लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

JPERC 2025

युवक-युवती ने तोडा दम
मगर तब तक 23 वर्षीय शशांक शर्मा पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव मजवान डाकघर कलखर बलद्वाड़ा और 22 वर्षीय गायत्री देवी पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव रिहाली टांडा डाकघर भाम्बला जिला मंडी दम तोड़ चुके थे।

हादसे में दो घायल
इसके अलावा हादसे में 21 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र नूर चंद निवासी गांव गद्दालस रंधाड़ा तहसील बल्ह जिला मंडी और 21 वर्षीय दीक्षा चौहान पुत्री राजेश कुमार निवासी गांव हटली पत्याला बंगाना जिला ऊना घायल हो गए हैं।

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की ओर से युवक और युवती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल में 88 दवा उद्योगों के उत्पादन पर रोक! दवा निर्माण में मिली भारी खामियां

Himachal Latest News: हिमाचल में 88 दवा उद्योगों के उत्पादन पर रोक! दवा निर्माण में मिली भारी खामियां

Paonta Sahib: नकाबपोश बदमाशों के हमले से दहला पांवटा! घर में घुसकर पीटा परिवार, वाहनों सहित खिड़की-दरवाजों में तोड़फोड़

Paonta Sahib: नकाबपोश बदमाशों के हमले से दहला पांवटा! घर में घुसकर पीटा परिवार, वाहनों सहित खिड़की-दरवाजों में तोड़फोड़