Himachal Weather: हिमाचल में 5 दिनों तक बरसेंगे बादल! आज भारी ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है और बीती रात से ही रुक-रुक कर बारिश-बर्फ़बार का दौर लगातार जारी है।

Himachal Weather: हिमाचल में 5 दिनों तक बरसेंगे बादल! आज भारी ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट
वही प्रदेश में बारिश का यह दौर अभी रुकने वाला नहीं है और मौसम 12 अप्रैल तक अपने कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में 12 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा।

इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होगी तो अन्य इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार है। इतना ही नहीं MD ने हिमाचल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ ही अंधड़ का अलर्ट भी दिया है। इससे 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।


भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फ़बारी होगी।
कल के लिए येलो अलर्ट
प्रदेश में कल भी बारिश के आसार है। कल मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में येलो अलर्ट दिया गया है। 10 अप्रैल को केवल अधिक ऊंचे पहाड़ों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि इस दौरान अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। मगर उसके बाद 11 व 12 अप्रैल को फिर से प्रदेश में बारिश-बर्फ़बारी के आसार है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



