

Himachal News: हिमाचल में सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन! जोरावर स्टेडियम में राधे-राधे की गूंज, सीएम सुक्खू को घेरा
Himachal News: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ वीरवार को भारतीय जनता पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा। BJP द्वारा जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमें हज़ारों लोग शामिल हुए।

Himachal News: हिमाचल में सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन! जोरावर स्टेडियम में राधे-राधे की गूंज, सीएम सुक्खू को घेरा
रैली का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा, सहित बेरोजगारी का विरोध किया गया।
इस दौरान भाजपा विधायक दल भी विधानसभा से निकलकर रैली स्थल पहुंचा। रैली में भाजपा ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के नारे लगाए।

मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, भाजपा विधायक सहित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
रैली में मुंड और सड़कों पर झुंड -अनुराग ठाकुर
इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि रैली में मुंड और सड़कों पर झुंड नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 97वें फीसदी हिंदू विचारधारा की हार है। अनुराग ने कहा कि सरकार शिमला में मस्जिद आदि मामलों से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।


एक तरफ धौलाधार के पहाड़ और दूसरी तरफ युवा जोश है। कांग्रेस ने एक लाख करोड़ के कर्ज में प्रदेश को डूबो दिया। यह खाओ और मौज करो सरकार है। मित्रों को महकमे दे दिए। आज से कांग्रेस के पांव उखड़ने शुरू हो गए हैं। बिहार में एक सौफे पर आ गए थे।

नहीं चला सकते सरकार तो गद्दी छोड़ क्यों नहीं देते, फेविकोल की तरह क्यों चिपके हैं? हजारों करोड़ रेलवे के लिए दिया, लेकिन प्रदेश सरकार अपने हिस्से का 1,400 करोड़ तक नहीं दे पाई। दूध के नाम पर प्रदेश को दोह लिया और अर्थव्यवस्था को गोबर में मिला दिया।
राधे-राधे बोलने को मजबूर होते है सुक्खू -जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा “जब भी हम (विपक्ष) सदन में जाता है तो राधे-राधे बोलते है। इससे, सीएम सुक्खू भी राधे-राधे बोलने को मजबूर हो गए। जयराम ने कहा- अच्छा लगा कि सनातन का कुछ अंश इनमें आ गया। इन्होंने (सीएम) सत्ता में आते ही सनातन का अपमान शुरू कर दिया था।
उन्होंने कहा- आज हर कोने से ‘बदलो बदलो, भ्रष्ट सरकार’, यही आवाज आ रही है। उन्होंने कहा, हिमाचल सीएम सुक्खू अपनी ऑल्टो कार में बजट पेश करने आते है। 2027 के चुनाव में पूरी कांग्रेस ऑल्टो में फिट हो जाएगी।
श्रीकांत बोले- राधे-राधे बोलने से मना करते हैं
प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने राधे-राधे कहकर कहा सुक्खू सरकार सनातन का अपमान कर रही है। बच्चों को राधे-राधे बोलने से रोक रही है। राहुल गांधी को खुश करने के लिए सनातन का अपमान किया गया। उन्होंने कहा- कांग्रेसियों कान खोलकर सुन लो, हिमाचल BJP का था और 2027 में फिर से भाजपा का होगा। इस बार मोदी के नेतृत्व में हर बूथ पर कमल खिलेगा।
एक भी गारंटी नहीं हुई पूरी
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई साधारण रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का रैला है, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर परिवार का आक्रोश उमड़कर सामने आया है।
संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियां की थीं, तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी को जमीन पर पूरा नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को राहत और जनता को सस्ती सेवाओं के वादे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आते ही जनता को लूटने का काम शुरू कर दिया। हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार, अराजकता और प्रशासनिक विफलता आज हिमाचल की पहचान बना दी गई है। कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी हुई है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


