Asha Hospital
in

HP Weather: हिमाचल में व्हाइट क्रिसमस की आस कम! पांच दिनों तक मौसम साफ़, मैदानों में छाएगा कोहरा

HP Weather: हिमाचल प्रदेश में इस बार व्हाइट क्रिसमस की आस बेहद कम है, क्योंकि राज्य में अगले 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 27 दिसंबर तक मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा।

Shri Ram

HP Weather: हिमाचल में व्हाइट क्रिसमस की आस कम! पांच दिनों तक मौसम साफ़, मैदानों में छाएगा कोहरा

इस दौरान कहीं पर भी बारिश और बर्फबारी नहीं होगी। ऐसे में व्हाइट क्रिसमस की आस में राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले सैलानियों में मायूसी छाई हुईं है।

मैदानों में कोहरे का अलर्ट
उधर, हिमाचल प्रदेश के मैदानी भागों में 25 दिसंबर तक घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास और मंडी के बल्ह घाटी क्षेत्र में सुबह व देर रात के समय घना कोहरा छायेगा।

Doon valley school

इस दौरान प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों में भी सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी गिरेगी जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

गिरेगा पारा
उधर, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम बेशक शुष्क रहेगा, मगर इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान अगले 3–4 दिनों में 3 से 5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP News: चिट्टे के खिलाफ 26 को महा वॉकथॉन! 15 हजार लोग जुटेंगे, सीएम सुक्खू करेंगे अगुवाई

HP News: चिट्टे के खिलाफ 26 को महा वॉकथॉन! 15 हजार लोग जुटेंगे, सीएम सुक्खू करेंगे अगुवाई