Himachal News Update: हिमाचल में यहां पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप! पुलिस ने किया जब्त, जांच जारी

Himachal News Update: उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत तारा खड्ड के पास टांडा क्षेत्र में “PIA” (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला हैं।

Himachal News Update: हिमाचल में यहां पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप! पुलिस ने किया जब्त, जांच जारी
इन संदिग्ध गुब्बारे के मिलने से स्थानीय निवासियों में चिंता है, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, कुछ लोगों ने तारा खड्ड के पास टांडा क्षेत्र में सफेद और हरें रंग का एक गुब्बारा देखा जिसपर पीआईए लिखा हुआ था।

पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से लोगों में भी सनसनी फैल गई और मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी पड़ी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाँच की गई।


शुरुआती जांच में गुब्बारे में कोई विस्फोटक या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं मिली है। जिसके बाद पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए गए और गुब्बारे को जब्त कर लिया गया।
उधर, नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुब्बारा यहां कैसे पहुंचा, इसको लेकर आगामी जांच की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से ऐसी वस्तुओं को न छूने और तुरंत सूचना देने की अपील की है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



