Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: इस अस्पताल में डिजिटल माध्यम से पर्ची की बड़ी सुविधा! मरीजों-तीमारदारों को लंबी कतार से मिलेगी निजात

TROWS

Himachal News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों और उनके तीमारदारों को ओपीडी पर्ची बनाने के लिए अब लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने जानकारी दी कि अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची बनाने की प्रक्रिया को सरल और तेज करने के उद्देश्य से आभा मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की है।

Holi 2026 -2

Himachal News: इस अस्पताल में डिजिटल माध्यम से पर्ची की बड़ी सुविधा! मरीजों-तीमारदारों को लंबी कतार से मिलेगी निजात

इस ऐप के माध्यम से मरीज महज एक मिनट में पर्ची बना सकते हैं। अस्पताल के आईटी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मरीजों को इस ऐप का उपयोग करने के तरीके के बारे में जागरूक कर रही है।

Indian Public School

पर्ची बनाने की प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि ऊना अस्पताल आने वाले मरीजों को अपने एंड्रॉयड या एप्पल मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप पर अपने मोबाइल नंबर या आभा नंबर से लॉगिन करने पर यह सक्रिय हो जाएगा। अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगाए गए स्कैन कोड को एप से स्कैन करने पर एक टोकन नंबर जनरेट होगा।

Doon valley school

इस टोकन नंबर को पर्ची काउंटर के कर्मचारी को देना होगा और यह बताना होगा कि जांच किस विभाग में करवानी है। कर्मचारी एक मिनट के भीतर पर्ची बनाकर मरीज को दे देगा, इस तरह पर्ची बनाने की प्रक्रिया सुगम और तीव्र होगी।

विशेष काउंटर की व्यवस्था
अस्पताल में आभा ऐप से पर्ची बनाने के लिए एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को शीघ्र और आसानी से पर्ची मिल सके। अधिक जानकारी के लिए मरीज और उनके तीमारदार जिला नोडल अधिकारी दीपक चब्बा के मोबाइल नंबर 9882487364 पर संपर्क कर सकते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति लगेगा 300 रुपये शुल्क! इनसे लिया जाएगा 100 रुपये चार्ज..

Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति लगेगा 300 रुपये शुल्क! इनसे लिया जाएगा 100 रुपये चार्ज..

Paonta Sahib: विश्व मधुमेह दिवस पर प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी बाई सदन की जसप्रीत और सिमरन ने मारी बाजी

Paonta Sahib: विश्व मधुमेह दिवस पर प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी बाई सदन की जसप्रीत और सिमरन ने मारी बाजी