Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: डिपुओं में दो माह से नहीं मिल रहा तेल व दालें! खाद्य तेल के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को पिछले दो माह से दालें और तेल नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Holi 2026 -2

Himachal News: डिपुओं में दो माह से नहीं मिल रहा तेल व दालें! खाद्य तेल के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार

उपभोक्ताओं को मजबूरन बाजारों से महंगी दरों पर दालें और तेल खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे सबसे ज्यादा परेशानियां बीपीएल परिवारों को झेलनी पड़ रही है।

Indian Public School

बड़ी बात यह है कि उपभोक्ताओं को राशन डिपो में खाद्य तेल के साथ-साथ दालें लेने के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि खाद्य आपूर्ति निगम दावा कर रहा है कि डिपो में दालों की सप्लाई भेजी जा रही है मगर खाद्य तेल अभी तक डिपो में नहीं पहुंच पाया है।

Doon valley school

ऐसे में उपभोक्ताओं को जहां कुछ दिनों के भीतर ही राशन डिपो में दालें मिल पाएगी तो वहीं, तेल के लिए उन्हें अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि खाद्य आपूर्ति निगम ने 20 दिन पहले तेल के टेंडर फाइनल करके मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया था। मगर 20 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक सरकार द्वारा तेल के टेंडर की फाइल को स्वीकृति नहीं दी जा सकी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि दाल चना डिपुओं में भेजा जा रहा है जबकि मलका की दाल भी जल्द आनी शुरू होगी। इसके अलावा उड़द दाल की सप्लाई आर्डर अभी होना है। इसके अलावा तेल के टेंडर की फाइल को जैसे ही सरकार से मंजूरी मिलती है तो यह भी उपभोक्ताओं को डिपो में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

पांवटा साहिब: डांस हिमाचल डांस के ऑडिशन 7 दिसंबर को! डांस का बड़ा मंच, प्रतिभागियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

पांवटा साहिब: डांस हिमाचल डांस के ऑडिशन 7 दिसंबर को! डांस का बड़ा मंच, प्रतिभागियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

FD Rates: इस सरकारी बैंक ने स्पेशल FD पर बढ़ाया निवेश का समय! मिल रहा 8.00 फीसदी रिटर्न, जानिए डेडलाइन

FD Rates: इस सरकारी बैंक ने स्पेशल FD पर बढ़ाया निवेश का समय! मिल रहा 8.00 फीसदी रिटर्न, जानिए डेडलाइन