Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: बर्फबारी के बाद हिमाचल में टूरिस्ट ही टूरिस्ट! होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी, वीकेंड पर उमड़ेगी भीड़

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी ने पर्यटन कारोबार को पंख लगा दिए हैं। पहले जहां वीकेंड पर ही हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की भीड़ बढ़ रही थी तो वही अब आम दिनों में भी सैलानियों की अच्छी-खासी आमद देखने को मिल रही है।

Holi 2026 -2

Himachal News: बर्फबारी के बाद हिमाचल में टूरिस्ट ही टूरिस्ट! होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी, वीकेंड पर उमड़ेगी भीड़

पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो चुकी है। खास तौर पर हिल्स क्वीन शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों का ताता लगना शुरू हो चुका है। बड़ी बात यह है कि आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिलेगा जिससे पर्यटन कारोबार और अधिक रफ्तार पकड़ेगा।

Indian Public School

बता दें कि राजधानी शिमला के कुफरी और नारकंडा में ताजा बर्फबारी हुई है जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही रोहतांग टनल, गुलाबा, कोकसर, सिस्सू और सोलंग वैली में भी पर्यटक बर्फ के बीच खूब अठखेलिया कर रहे है।

Doon valley school

होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी
हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है और होटलों में ऑक्यूपेंसी भी पहले के मुकाबले बढ़ गई है। पहले जहाँ मनाली के होटलों में मात्र 20 से 25 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी थी तो वहीँ बर्फबारी के बाद यह बढ़कर 45 से 50 प्रतिशत तक पहुँच गई है।

इतना ही नहीं अगले एक सप्ताह के दौरान ऑक्यूपेंसी 70 से 75 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। जबकि शिमला के होटलों में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी से ज्यादा होने की उम्मीद है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

शिमला के होटेलियर अतुल ने बताया कि बर्फबारी के बाद टूरिस्ट की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है और इस वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी भारी भीड़ उमड़ेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Husband Wife Relationship: रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए इन 5 बातों को रखें गुप्त, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार

Husband Wife Relationship: रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए इन 5 बातों को रखें गुप्त, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ने गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन में सम्मानित किए शिक्षक और छात्र

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ने गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन में सम्मानित किए शिक्षक और छात्र