in

HP News: क्या आपकी बेटी 14-15 साल की है? तो तुरंत लगवाएं HPV टीका, वरना विदेश जाने का सपना रह जायेगा अधूरा

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 साल तक की किशोरियों के लिए मुफ्त ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया है।

HP News: क्या आपकी बेटी 14-15 साल की है? तो तुरंत लगवाएं HPV टीका, वरना विदेश जाने का सपना रह जायेगा अधूरा

15,000 की कीमत वाला यह टीका प्रदेश की बेटियों को सरकार मुफ्त ही लगा रही है जोकि उन्हें न केवल कैंसर से बचाएगा, बल्कि उनके विदेश जाने के रास्ते भी खोलेगा।

जी हाँ, सरकार द्वारा शुरू किया गया यह अभियान बेटियों को भविष्य में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं रह गया, बल्कि यह आपकी बेटी के ‘पासपोर्ट और वीजा’ के लिए भी जरुरी बन गया है।

Doon valley school

विदेश यात्रा के लिए ‘एंट्री पास’ बना यह टीका
टीका लगवाने के लिए निर्धारित आयु की किशोरियों को अगर पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाना होगा, तो उन्हें HPV टीकाकरण लगा होना जरुरी कर दिया गया है। दरअसल, दुनिया के कई देशों ने अपनी वीजा पॉलिसी में बदलाव करते हुए HPV वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया है।

यानी विदेश यात्रा के लिए फॉर्म भरते समय ही आपको इस टीके का प्रमाण पत्र देना होगा, वरना आपकी बेटी की ‘फॉरेन एंट्री’ अटक सकती है। स्वास्थ्य विभाग टीका लगाने के तुरंत बाद यह जरूरी सर्टिफिकेट जारी कर रहा है।

JPERC 2025

₹15,000 का टीका हिमाचल में बिल्कुल मुफ्त
निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में जिस गार्डासिल-4 टीके की कीमत 12 से 15 हजार रुपये तक है, हिमाचल सरकार उसे 14-15 वर्ष की किशोरियों को निशुल्क लगा रही है।

अमेरिकी कंपनी ‘मर्क’ द्वारा निर्मित यह टीका दुनिया के 160 देशों में अपनी धाक जमा चुका है और इसका असर 26 साल तक रहता है। प्रदेशभर में 14-15 वर्ष की 65 हजार किशोरियों को 90 दिनों में एचपीवी के टीके लगाए जाएंगे।

21 जून तक यह अभियान चलेगा। उधर, बीएमओ धर्मपुर डॉ. परविंद्र सिंह ने अपील की है कि अभिभावक इसे महज एक सरकारी औपचारिकता न समझें। यह टीका गंभीर बीमारी से सुरक्षा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए भी एक कानूनी जरूरत बन चुका है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Snowfall: हिमाचल में बारिश का दौर जारी! कुफरी-नारकंडा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी

HP Snowfall: हिमाचल में बारिश का दौर जारी! कुफरी-नारकंडा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी

HRTC Bus Accident: पहाड़ी से बरसे पत्थर और हवा में लटक गई एचआरटीसी बस! ड्राइवर की एक ‘ब्रेक’ ने बचाई 20 यात्रियों की जान

HRTC Bus Accident: पहाड़ी से बरसे पत्थर और हवा में लटक गई एचआरटीसी बस! ड्राइवर की एक ‘ब्रेक’ ने बचाई 20 यात्रियों की जान