Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: बारिश के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरी चट्टान: किशोरी की मौत

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। गांव में जा रही एक किशोरी पर पहाड़ी से चट्टान गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Holi 2026 -2

यह हादसा सोलन विधानसभा क्षेत्र की कोरो कैंथड़ी पंचायत के गांव गोल में हुआ। 15 वर्षीय किशोरी अपनी बहन के साथ घर से दूध लेकर गांव की ओर जा रही थी।

Indian Public School

सुबह करीब 10 बजे जब दोनों बहनें घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचीं, तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान नीचे आ गिरी।

Doon valley school

चट्टान सीधे किशोरी पर गिरी और वह उसके नीचे दब गई। उसकी बहन कुछ दूरी पर थी, जिससे वह सुरक्षित बच गई।

घटना के तुरंत बाद बहन ने आसपास के घरों में जाकर लोगों को सूचना दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चट्टान हटाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर एमएमयू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक किशोरी के पिता पिकअप चालक हैं। हादसे के समय वह काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा बढ़ गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh : 69वीं राष्ट्रीय कबड्डी में हिमाचल की बेटियों का जलवा, हरियाणा को हराकर जीता खिताब

Himachal Pradesh : 69वीं राष्ट्रीय कबड्डी में हिमाचल की बेटियों का जलवा, हरियाणा को हराकर जीता खिताब

बर्फबारी से थमा परिवहन : हिमाचल में 2000 बस सेवाएं प्रभावित, HRTC के 484 रूट पूरी तरह बंद

बर्फबारी से थमा परिवहन : हिमाचल में 2000 बस सेवाएं प्रभावित, HRTC के 484 रूट पूरी तरह बंद