Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: मार्च की बजाए फरवरी में आए सेब के पौधों पर पत्ते व फूल! समय से पहले खिले बुरांश

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बदलता मौसम हर किसी के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इस बार विंटर सीजन में बेहद कम बारिश-बर्फबारी हुई है जिसके चलते फरवरी में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है।

Holi 2026 -2

Himachal News: मार्च की बजाए फरवरी में आए सेब के पौधों पर पत्ते व फूल! समय से पहले खिले बुरांश

इतना ही नहीं आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं जताये गए हैं जिसके चलते किसान और बागवान चिंतित है। वहीँ, पिछले एक दशक से मौसम चक्र में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है जिसका असर खेती और बागवानी पर पड़ रहा है।

Indian Public School

इसका मुख्य कारण प्रदेश में ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ता प्रभाव और हरित आवरण कम होना है जिससे मौसम चक्र बदल रहा है। इस बार फरवरी में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है जिससे सेब के पौधों पर पत्ते व फूल (पिंक बड वुड) आना शुरू हो गए हैं।

Doon valley school

आमतौर पर सेब के पौधों पर पत्ते व फूल मार्च माह में आते थे। इतना ही नहीं मध्य पर्वतीय इलाकों में बुरांश के पौधों पर जनवरी अंत से फूल खिलना शुरू हो गए हैं। जबकि मैदानी इलाकों में आम के पेड़ों पर बौर भी 15 से 20 दिन पहले आ गए है।

उधर, विषय विशेषज्ञ उद्यान डॉ. कुशाल सिंह मेहता का कहना है कि मौसम के बदलाव का असर कृषि और बागवानी पर पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन की मार के कारण तापमान बढ़ रहा है जिससे सामान्य के मुकाबले करीब 25 दिन पहले सेब के पौधे सुप्तावस्था से बाहर आना शुरू हो गए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Snowfall In Himachal: अटल टनल रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताज़ा बर्फबारी! तापमान लुढ़का

Snowfall In Himachal: अटल टनल रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताज़ा बर्फबारी! तापमान लुढ़का

CM Sukhu: प्रदेश में दिसंबर तक सात परियोजनाओं से होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन: मुख्यमंत्री

CM Sukhu: प्रदेश में दिसंबर तक सात परियोजनाओं से होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन: मुख्यमंत्री