Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल में समोसे के लिए बिठाई सीआईडी जांच! जाने क्या है पूरा मामला

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में समोसे को लेकर सीआईडी जांच बिठाई गई। ऐसा इसलिए क्योंकि एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के अलावा अतिथियों के लिए मंगवाए गए समोसे को स्टाफ में परोस दिया गया।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल में समोसे के लिए बिठाई सीआईडी जांच! जाने क्या है पूरा मामला

इसके बाद सीआईडी ने इसे बड़ी चूक माना और इस पर जांच ही बिठा दी। हालांकि यह मामला 21 अक्टूबर का है मगर अब जाकर इसकी जांच पूरी हुई है जिसमें कहा गया कि समन्वय की कमी के कारण ऐसा हुआ है।

Indian Public School

क्या था पूरा मामला
दरअसल, 21 अक्तूबर को सीआईडी मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री सुक्खू बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे जबकि कई वीआईपी मेहमान सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान मेहमानों के लिए लक्कड़ बाजार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से समोसे और केक ऑर्डर किये गए थे।

Doon valley school

जिसको लाने का जिम्मा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को दिया गया था। जिसके बाद जब समोसे और केक के तीन डिब्बे समारोह में पहुंचे तो उन्हें किसी वरिष्ठ अधिकारी से पूछे बिना यांत्रिक परिवहन अनुभाग में भेज दिया गया, जो जलपान का काम देखता है।

यहाँ से जलपान को मुख्यातिथि और मेहमानों को देने के बजाए इसे अतिथियों के सुरक्षा स्टाफ को परोस दिया गया। वहीँ, दूसरी ओर जब पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों से पूछा कि उक्त नाश्ता प्रमुख अतिथियों को परोसा गया है या नहीं तो उन्होंने कहा कि यह मेन्यू में शामिल नहीं था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, इस मामले पर सीआईडी के एक अधिकारी ने इसे बड़ी चूक माना है। साथ ही मामले को लेकर डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर राज्य गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिरीक्षक को सौंप दी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: बाइक से नीचे गिरी पति के साथ जा रही महिला! हमेशा के लिए बिछड़ गया पति-पत्नी का साथ

Himachal News Alert: बाइक से नीचे गिरी पति के साथ जा रही महिला! हमेशा के लिए बिछड़ गया पति-पत्नी का साथ

Himachal Latest News: कमरे में आग लगने से बुरी तरह झुलसा 39 वर्षीय व्यक्ति! एम्स में भर्ती

Himachal Latest News: कमरे में आग लगने से बुरी तरह झुलसा 39 वर्षीय व्यक्ति! एम्स में भर्ती