Asha Hospital
Holi 2026
in , ,

Himachal News: 35 निराश्रित व अनाथ बच्चों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना! देखें मिल रहा कितना लाभ

TROWS

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के चौंतड़ा ब्लॉक में 35 निराश्रित व अनाथ बच्चों का सहारा बनी है।

Himachal News: 35 निराश्रित व अनाथ बच्चों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना! देखें मिल रहा कितना लाभ

Indian Public School

इस योजना के माध्यम से 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के कुल 35 अनाथ बच्चों को प्रदेश सरकार प्रतिमाह 4-4 हजार रुपये बतौर जेब खर्च मुहैया करवा रही है।

Doon valley school

इसके अतिरिक्त उच्च, व्यावसायिक व कौशल शिक्षा हासिल करने वाले 7 निराश्रित व अनाथ बच्चों की शिक्षा का खर्च भी प्रदेश सरकार वहन करने जा रही है।

साथ ही ऐसे एक-एक बच्चे को अपना व्यवसाय शुरू करने तथा शादी करने के लिए भी सरकार धनराशि मुहैया करवाने जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGha Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

इस बात की पुष्टि करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) चौंतड़ा बीआर वर्मा का कहना है कि चौंतड़ा ब्लॉक में 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के कुल 35 निराश्रित व अनाथ बच्चों को प्रदेश सरकार प्रतिमाह 4-4 हजार रुपये बतौर जेब खर्च उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक गत चार माह के दौरान प्रति बच्चा 16-16 हजार रुपये की धनराशि सरकार ने उपलब्ध करवा दी है।

उन्होंने बताया कि सीएम सुख आश्रय योजना के तहत ही उच्च, व्यावसायिक एवं कौशल शिक्षा हासिल कर रहे ऐसे सात बच्चों का पूरा खर्च भी प्रदेश सरकार वहन करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि बीएससी नर्सिंग के दो, प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा का एक, होटल मैनेजमेंट के दो तथा स्नातक व शास्त्री की शिक्षा प्राप्त कर रहे एक-एक बच्चे का मामला स्वीकृति हेतु सरकार को प्रेषित कर दिया गया है।

इन सभी बच्चों का आने वाले समय में सरकार की ओर से शिक्षा हासिल करने का संपूर्ण खर्च वहन किया जाएगा।

इसके अलावा चौंतड़ा ब्लॉक में ही अनाथ बच्चे की शादी तथा अपना कारोबार शुरू करने वाले बच्चे का मामला भी स्वीकृति हेतु सरकार को भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सरकार शादी करने वाले अनाथ बच्चे को 3 लाख रुपये तथा अपना कोई भी कारोबार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGha Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

Himachal News: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुरू हुए चैत्र मेले! झंडा रस्म के साथ शुभारंभ

Himachal News: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुरू हुए चैत्र मेले! झंडा रस्म के साथ शुभारंभ

HP Govt News: CM सुक्खू से मिले JOA (IT) के अभ्यर्थी! परिणाम घोषित करने के निर्णय का जताया आभार

HP Govt News: CM सुक्खू से मिले JOA (IT) के अभ्यर्थी! परिणाम घोषित करने के निर्णय का जताया आभार