Paonta Cong
in ,

Himachal News Alert: बंदर के डर से भागी महिला! छत से गिरकर दर्दनाक मौत

Himachal News Alert: बंदर के डर से भागी महिला! छत से गिरकर दर्दनाक मौत

dead-boady.jpg

Himachal News Alert: बंदर के डर से भागी महिला! छत से गिरकर दर्दनाक मौत

JPERC
JPERC

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान महिला बंदर को देखकर भागने लगी लेकिन तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ी।

Himachal News Alert: बंदर के डर से भागी महिला! छत से गिरकर दर्दनाक मौत

Admission notice

हालांकि महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक महिला कमला देवी (63) मुल्थान के लोहारड़ी की रहने वाली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पालमपुर में बस अड्डे के साथ लगती न्यू मॉडल कालोनी में किराए का कमरा लेकर रह रही कमला देवी छत पर गई हुई थी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

लेकिन इसी दौरान वहां बंदर आ गए जिनसे बचने के चक्कर में महिला ने भागना शुरू कर दिया। लेकिन तभी वह नियंत्रण खो बैठी और छत से सीधा नीचे गिर गई। नीचे गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी मौत हो गई।

उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि छत से गिरकर एक महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Fathers-shadow-lifted.jpg

HP Board: पिता का उठा सिर से साया! मां ने मजदूरी कर पढ़ाया, अब बेटी ने प्रदेश में पाया पांचवा स्थान

Himachal Crime News: हिमाचल में कलयुगी बेटे की करतूत! पिता को डंडों से पीट-पीट कर…….