Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 16! लापता बच्चे का मिला शव

TROWS

Himachal News Alert: जिला बिलासपुर के तहसील झंडूता के अंतर्गत गांव भालू, पटवार सर्कल बडगांव में हुए भूस्खलन हादसे में लापता बच्चे का शव मिल गया है। 7 अक्टूबर शाम लगभग 6:40 बजे हुए दर्दनाक घटना में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर अब 16 हो गई है।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 16! लापता बच्चे का मिला शव

यह जानकारी डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। यह हादसा मरोटन–घुमारवीं मार्ग पर चल रही एक यात्री बस (पंजीकरण संख्या HP69-5761) के साथ हुआ था।

Indian Public School

प्राप्त पुष्ट जानकारी के अनुसार बस में सवार कुल 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें 11 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बालक शामिल हैं। दो बच्चे (1 लड़का और 1 लड़की) इस हादसे में घायल हुए थे, जिन्हें एम्स बिलासपुर में प्राथमिक उपचार के बाद आज सुबह 4:30 बजे छुट्टी दे दी गई।

Doon valley school

उनके पिता उन्हें अपने साथ घर ले गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जो रात लगभग 2:30 बजे वर्षा और लगातार मलबा गिरने के कारण रोक दिए गए थे, आज सुबह 6:40 बजे पुनः आरंभ कर दिए गए।

एडीसी बिलासपुर, एसपी बिलासपुर और एसडीएम झंडूता मौके पर मौजूद हैं और एनडीआरएफ, क्यूआरटी व होम गार्ड की टीमों के साथ राहत, बचाव और पुनर्प्राप्ति कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सभी 16 मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सीएचसी बरठीं में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर द्वारा अतिरिक्त चिकित्सकों को तैनात किया गया है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुई थी, जो 11 बजे तक पूरी होने की संभावना है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

प्रत्येक मृतक के परिजन को तत्काल राहत (फौरी राहत) के रूप में 25,000 रूपए की राशि प्रदान की गई है। आपदा राहत निधि (SDRF) के प्रावधानों के तहत आगे की सहायता प्रक्रिया जारी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: चार साल की उम्र में माता-पिता को खोया! अब प्राकृतिक खेती से कमा रहे दो लाख रुपए

Himachal News Update: चार साल की उम्र में माता-पिता को खोया! अब प्राकृतिक खेती से कमा रहे दो लाख रुपए

Himachal News Alert: शॉर्ट सर्किट से घर में भड़की आग! 30 हजार रुपये नकद सहित लाखों का सामान जलकर राख

Himachal News Alert: शॉर्ट सर्किट से घर में भड़की आग! 30 हजार रुपये नकद सहित लाखों का सामान जलकर राख