Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: 24 घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले! चंबा लाए तीन शव

TROWS

Himachal News Alert: राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की निगरानी में चलाए गए बड़े बचाव अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान भरमौर क्षेत्र से फंसे हुए 1166 मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित निकालकर चंबा पहुंचाया गया।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: 24 घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले! चंबा लाए तीन शव

सभी श्रद्धालुओं को एचआरटीसी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक निःशुल्क भेजा गया। शुक्रवार को वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की 12 उड़ानों के जरिए 524 यात्रियों को भरमौर से एयरलिफ्ट किया गया।

Indian Public School

तीन शवों को भी भरमौर से चंबा लाया गया। वीरवार को 7 उड़ानों के माध्यम से 35 यात्रियों को भरमौर से निःशुल्क एयरलिफ्ट किया गया था। इसी दौरान, वीरवार को चंबा जिला प्रशासन ने 607 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक सड़क मार्ग से सुरक्षित पहुंचाया।

Doon valley school

क्षतिग्रस्त सड़कों पर यात्रियों को पैदल चलना पड़ा, वहां उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।

चंबा पहुंचने के बाद इन श्रद्धालुओं को देर रात एचआरटीसी की 13 बसों के माध्यम से नूरपुर और पठानकोट भेजा गया। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बचाव अभियान की लगातार निगरानी करते रहे और निरंतर जानकारी लेते रहे। वहीं, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी स्वयं भरमौर में निरंतर पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Paonta Sahib: इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Himachal News Update: भूस्खलन से कांगड़ा एयरपोर्ट को खतरा! सुरक्षा दीवार के कई पिल्लर क्षतिग्रस्त

Himachal News Update: भूस्खलन से कांगड़ा एयरपोर्ट को खतरा! सुरक्षा दीवार के कई पिल्लर क्षतिग्रस्त