Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम! आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

TROWS

Himachal News Update: जिला मुख्यालय के बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर ज़िला में आपदा के दौरान हुए नुकसान की समीक्षा की।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम! आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

केंद्रीय टीम में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी. पार्थसारथी, केंद्रीय जल निगम (जल शक्ति मंत्रालय) के निदेशक वसीम अशरफ, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता अनिल कुमार कुशवाहा, प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त सचिव (डिज़ास्टर मैनेजमेंट) निशांत ठाकुर, एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक मुरारी लाल और टीसीबी स्पेशलिस्ट डॉ. कृष्ण चंद शामिल रहे।

Indian Public School

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, विद्युत, कृषि, बाग़वानी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय उच्च मार्ग और अन्य विभागों से नुकसान संबंधित विस्तृत जानकारी हासिल की गई। बैठक में केंद्रीय कमेटी को जिला में विभागनुसार हुए नुकसान की जानकारी प्रस्तुत की गई।

Doon valley school

बैठक में उपायुक्त कुल्लू तोरुल रवीश ने जिला में सड़कों, पुलों, बिजली लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों, पेयजल योजनाओं, शिक्षण संस्थानों, कृषि और बागवानी भूमि तथा विभिन्न सरकारी भवनों को हुए नुकसान की सचित्र जानकारी उपलब्ध करवाई। केंद्रीय टीम ने बैठक के उपरांत मानसून के दौरान विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

इस दौरान टीम ने सोलंग गांव, बाहंग, ओल्ड मनाली स्थित मनालसु नाले, अलेयू, ग्रीन टैक्स बैरियर के नजदीक वियनिमित उप-सब्जी मंडी चौरीबिहाल, आलू ग्राउंड, पतलीकूहल, छरुडु, लंका बेकर, इनर अखाड़ा बाज़ार और सुम्मा में जाकर हालात और नुकसान का जायज़ा लिया। टीम ने प्रभावित ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं और नुकसान की जानकारी ली।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कुल्लू जिला प्रशासन ने केंद्रीय दल को बताया कि मानसून के दौरान आई आपदाओं से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं, सड़क मार्ग, बिजली-पानी की सप्लाई, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और कृषि-बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। टीम ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि वास्तविक नुकसान के आंकड़ों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि राहत और पुनर्वास कार्यों को गति मिल सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: 22 सितंबर से शुरू होगा त्रिलोकपुर मेला! आग्नेयास्त्र, मांस-मछली व तूड़ी ढुलाई वाले वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Sirmour News: 22 सितंबर से शुरू होगा त्रिलोकपुर मेला! आग्नेयास्त्र, मांस-मछली व तूड़ी ढुलाई वाले वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

हिमाचल में बड़ा लैंडस्लाइड: मलबे में दबे आठ लोग! एक की मौत, तीन बचाए तो चार अभी भी लापता

हिमाचल में बड़ा लैंडस्लाइड: मलबे में दबे आठ लोग! एक की मौत, तीन बचाए तो चार अभी भी लापता