Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Pradesh News: घर के भीतर सो रहा था बुजुर्ग, सुबह सवेरे पेश आया यह दर्दनाक हादसा

TROWS

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल पंचायत के भराड़ी गांव में बीती सुबह सवेरे आगजनी का एक मामला सामने आया है जिसमें घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग की दम घुटने की वजह से मृत्यु हो गई है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग मृतक खेमचंद(67) पुत्र स्व. किशन चंद निवासी भराड़ी घर के एक कमरे में सोया हुआ था, कि सोमवार सुबह सवेरे करीब 4:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट होने की वजह से कमरे में आग लग गई और देखते ही देखते आग इतनी विशालकाय हो गई कि कमरे के अंदर सो रहे खेमचंद की दम घुटने की वजह से मृत्यु हो गई।

Indian Public School

जैसे ही आग लगने की सूचना खेमचंद के परिवार वालों को लगी उन्होंने किसी तरह खेमचंद को कमरे से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Doon valley school

वहीं, चांबी पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी दिलीप ठाकुर ने बताया अग्निकांड से करीब 60 हजार रुपये का नुकसान भी हुआ है, अतः प्रशासन से अपील है कि उनके परिवार को फौरी राहत के तौर पर कुछ राशि प्रदान की जाए।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

बंदरों का आतंक: बंदर के हमले के डर से तीसरी मंजिल से गिरी युवती की मौत

बंदरों का आतंक: बंदर के हमले के डर से तीसरी मंजिल से गिरी युवती की मौत

अकेलेपन से आहत 20 साल की युवती ने लगाया फंदा और सुसाइड नोट में कही ये बड़ी बात, आपको भी जाननी चाहिए

अकेलेपन से आहत 20 साल की युवती ने लगाया फंदा और सुसाइड नोट में कही ये बड़ी बात, आपको भी जाननी चाहिए