Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Tourism: गर्मी से राहत पाने हिमाचल में उमड़े सैलानी! शिमला से मनाली तक लगा टूरिस्ट का जमावड़ा

TROWS

Himachal Tourism: इन दिनों बाहरी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे राहत पाने के लिए हिमाचल की हसीन वादियों का पर्यटक भारी संख्या में रुख कर रहे हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Tourism: गर्मी से राहत पाने हिमाचल में उमड़े सैलानी! शिमला से मनाली तक लगा टूरिस्ट का जमावड़ा

बड़ी बात यह है कि वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी हिमाचल प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों का अच्छा खासा जमावड़ा लगा हुआ है जिससे पर्यटन कारोबार भी रफ्तार पकड़ रहा है।

Indian Public School

पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़
देश के कोने-कोने से इन दिनों पर्यटक शिमला के नारकंडा, कुफरी, मशोबरा, हाटू पीक, पर्यटन नगरी मनाली के बंजार, मणिकर्ण, लाहौल, कसौली, चायल, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, डलहौजी, खजियार सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं।

Doon valley school

खासकर सैलानियों को कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति की ठंडी फिजाएं खूब भा रही है। आलम यह है कि कुल्लू-मनाली में रोज निजी गाड़ियों, टेंपो ट्रैवलर सहित वॉल्वो बसों में 25 हजार से अधिक सैलानी आ रहे हैं।

होटल पैक
हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की लगातार बढ़ रही आवाजाही के चलते पर्यटन कारोबार भी अच्छा चला हुआ है। पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटल और होमस्टे सैलानियों से पूरी तरह पैक चले हुए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हिमाचल के तमाम पर्यटन स्थलों में मौजूद होटलों में ऑक्युपेंसी 70 से 90 फ़ीसदी तक चली हुई है। इतना ही नहीं सैलानी ऑनलाइन एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ ऐसी ही बनी रहेगी।

पर्यटन विकास निगम मनाली के डीजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि निगम के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग बड़ी संख्या में आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी चली हुई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

शाबाश: हिमाचल का आरव NEET UG में चमका! 99.97 परसेंटाइल हासिल कर किया टॉप

शाबाश: हिमाचल का आरव NEET UG में चमका! 99.97 परसेंटाइल हासिल कर किया टॉप

Paonta Sahib: पांवटा से नाहन रैफर की महिला! पायलट-ईएमटी बने देवदू, एंबुलेंस में करवाई डिलीवरी

Paonta Sahib: पांवटा से नाहन रैफर की महिला! पायलट-ईएमटी बने देवदू, एंबुलेंस में करवाई डिलीवरी