Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Tourism: हिमाचल में क्रिसमस पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़! शिमला-मनाली पैक, ऑक्यूपेंसी बढ़ी

TROWS

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस पर पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है। बर्फ की चाह में क्रिसमस पर देशभर के टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में पहुंचे हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Tourism: हिमाचल में क्रिसमस पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़! शिमला-मनाली पैक, ऑक्यूपेंसी बढ़ी

शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल, कसौली, डलहौजी, लाहौल घाटी सहित प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिली है और होटलों में ऑक्यूपेंसी भी 70-80% तक चली हुई है।

Indian Public School

बर्फबारी के बाद निखरा पर्यटन कारोबार
बता दें कि पहाड़ों पर बीते दिनों भारी हिमपात हुआ है जिसके बीच मस्ती करने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंच रहे हैं। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी होने से पर्यटन को पंख लग गए हैं। बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है और होटलों में ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ती जा रही है।

Doon valley school

राजधानी शिमला से लेकर मनाली और प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के होटल पूरी तरह से पैक चले हुए हैं। बड़ी बात यह है कि न्यू ईयर तक राज्य में लाखों सैलानियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जिससे पर्यटन कारोबार अच्छा चलेगा।

शिमला से मनाली तक जमी बर्फ
बता दें कि बीते दिनों पहाड़ों पर ताजा हिमपात हुआ है जिससे राजधानी शिमला से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक बर्फ बिछी हुई है। ऐसे में इस बार बड़ी संख्या में टूरिस्ट व्हाइट क्रिसमस की आस में यहां पहुंचे हैं। क्रिसमस पर कई सालों से बर्फबारी नहीं हो रही थी मगर कई सालों बाद इस बार क्रिसमस से 2 दिन पहले भारी बर्फबारी हुई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इतना ही नहीं लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर बीती रात भी बर्फबारी हुई। ऐसे में शिमला के नारकंडा, कुफरी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जमी हुई है। ऐसे में पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बीच मस्ती करने के लिए टूरिस्ट की भीड़ जुट गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: कबाड़ के गोदाम में भीषण अग्निकांड! चार महिलाएं बुरी तरह झुलसी, 4 साल की बच्ची लापता

Paonta Sahib: कबाड़ के गोदाम में भीषण अग्निकांड! चार महिलाएं बुरी तरह झुलसी, 4 साल की बच्ची लापता

SBI Vacancy 2024: एसबीआई में एसोसिएट क्लर्क के 13735 पदों पर निकली वैकेंसी! एक क्लिक में जाने पूरी डिटेल

SBI Vacancy 2024: एसबीआई में एसोसिएट क्लर्क के 13735 पदों पर निकली वैकेंसी! एक क्लिक में जाने पूरी डिटेल