Fair deal
Dr Naveen
in

Home loan For Women: यह बैंक दे रही महिलाओं को घर बनाने के लिए सस्ता होम लोन! ब्याज दर में मिलेगी छूट

Home loan For Women: यह बैंक दे रही महिलाओं को घर बनाने के लिए सस्ता होम लोन! ब्याज दर में मिलेगी छूट

Home loan For Women: यह बैंक दे रही महिलाओं को घर बनाने के लिए सस्ता होम लोन! ब्याज दर में मिलेगी छूट
Shubham Electronics
Diwali 01

Home loan For Women: यह बैंक दे रही महिलाओं को घर बनाने के लिए सस्ता होम लोन! ब्याज दर में मिलेगी छूट

Home Loan For Women: महिलाओं के बिना घर की कल्पना करना भी संभव नहीं और जब बात हो आज की नारी की तो आज की नारी न केवल घर सँवार सकती है बल्कि अपने लिए घर भी बना सकती है। जी हां और महिलाओं के इसी सपने को पूरा करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया लेकर आई है एक ऐसी स्कीम जिसमें महिलाओं को दिया जा रहा है विशेष होम लोन।

Shri Ram

Home loan For Women: यह बैंक दे रही महिलाओं को घर बनाने के लिए सस्ता होम लोन! ब्याज दर में मिलेगी छूट

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की यह विशेष होम लोन (Union Bank of India Home loan for women) योजना महिलाओं को न केवल ब्याज दर पर छूट दे रही है बल्कि आसान किस्तों को चुकाने की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। जी हां, अब कामकाजी महिला हो या गृहणी, बिज़नेस करने वाली महिला हो या लघु उद्योजिका, इन सभी को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया कम ब्याज दरों पर विशेष होम लोन प्रदान कर रही है, ताकि महिलाएं भी बिना किसी झिझक के अपने नाम से अपना घर खरीद सकें।

आज के इस लेख में हम आपको इसी विशेष योजना का पूरा विवरण उपलब्ध कराएंगे ताकि महिला केंद्रित इस योजना का लाभ हर वह महिला उठा सके जो अपने लिए अपना खुद का आशियाना बनाना चाहती है।

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया होम लोन फॉर वूमेन में महिलाओं को मिलने वाले फायदे
यूनियन बैंक होम लोन के अंतर्गत महिलाओं को ब्याज दर में 0.5% की छूट मिलती है।
इसके अलावा महिलाएं यदि प्रॉपर्टी में सह-आवेदक बनती है तो लोन लेने वाले व्यक्ति को अतिरिक्त छूट दी जाती है।
प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री यदि महिला के नाम पर की गई तो स्टैंप ड्यूटी में भी छूट दी जाती है यह छूट 1% से 2% की हो सकती है।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया महिलाओं को होम लोन प्राथमिकता देती है। ऐसे में इस लोन की प्रोसेसिंग त्वरित हो जाती है।
वहीं यदि महिलाएं किसी बिजनेस की मालकिन है या उनकी बैंकिंग हिस्ट्री बेहतर है तो उनका लोन भी जल्दी अप्रूव हो जाता है।

महिलाओं के लिए ब्याज दर के उदाहरण
Union Bank of India होम लोन पर महिलाओं से 0.05% का कम ब्याज लेती है। ऐसे में अन्य नागरिकों को जहां 8.40% ब्याज दर का भुगतान करना होगा वह महिलाओं को यह ब्याज पर 8.35% पड़ेगी। इसके चलते महिला द्वारा लिए गए 20 लाख रुपए के 20 साल के लोन पर अनुमानित EMI 17,224 होगी। वहीं 30 लाख के लिए 25 साल की अवधि के लोन पर अनुमानित EMI 23,899 की बैठेगी।

JPERC 2025
Diwali 02

इस लोन की राशि का महिलाएं क्या उपयोग कर सकती हैं?
इस लोन की राशि से महिलाएं अपने लिए नया फ्लैट या मकान खरीद सकती है।
इसके अलावा प्लॉट खरीदने के लिए भी महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल कर सकती है।
साथ ही पहले से बने घर का पुनर्निमाण या उसका विस्तार करने के लिए भी इस राशि का उपयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा यह राशि ग्रीनहाउस या एनर्जी एफिशिएंट प्रॉपर्टी के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।

Diwali 03
Diwali 03

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से लोन लेने के लिए पात्रता
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से लोन लेने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
आवेदक के पास स्वयं का कोई रोजगार या आय स्रोत होना जरूरी है।
आवेदक का क्रेडिट स्कोर बेहतर होना आवश्यक है।
आवेदक इसके पहले किसी अन्य लोन का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
साथ ही आवेदक के पास KYC दस्तावेज होने जरूरी है।

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन हेतु आवेदन कैसे किया जा सकता है?
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन के लिए आवेदन करने हेतू आप यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
अथवा नजदीकी यूनियन बैंक की शाखा में जाकर भी होम लोन का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
यहां आपको लोन का फॉर्म भर जरूरी दस्तावेज सबमिट करने होंगे और लोन अप्रूव होते ही लोन की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: आपदा के चलते 36.13 करोड़ रुपए के 11 प्रस्ताव पीएसी को मंजूरी के लिए भेजे! जन-संपत्ति की होगी सुरक्षा

HP News: आपदा के चलते 36.13 करोड़ रुपए के 11 प्रस्ताव पीएसी को मंजूरी के लिए भेजे! जन-संपत्ति की होगी सुरक्षा

Himachal Crime News: गाड़ी में नशे की सप्लाई ले जाते पकड़े पंजाब के दो युवक! पुलिस ने किया अरेस्ट

Himachal Crime News: गाड़ी में नशे की सप्लाई ले जाते पकड़े पंजाब के दो युवक! पुलिस ने किया अरेस्ट