Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने पैदल पहुंचे डीसी! विभागों को दिए निर्देश

TROWS

HP News: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्र थुनाग के दूरदराज गांवों में पैदल पहुंचकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण विकास, राजस्व व अन्य विभागों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उपायुक्त ग्राम पंचायत मुरहाग के लिए रवाना हुए।

Holi 2026 -2

HP News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने पैदल पहुंचे डीसी! विभागों को दिए निर्देश

उन्होंने अधिकांश रास्ता पैदल ही तय किया। इस दौरान सुराह, खुनागी इत्यादि आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचकर वहां चल रहे राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस क्षेत्र में आपदा से 22 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 23 गौशालाएं, 17 पॉली हाऊस तथा 15 पशुधन का नुकसान हुआ है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में फौरी राहत के तौर पर 1.70 लाख रुपए की राशि वितरित की गई है। प्रभावित लोगों को राशन सामग्री, तिरपाल, सोलर लाईट सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने प्रभावित लोगों से संवाद कर आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन प्रत्येक प्रभावित तक राहत पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।

Doon valley school

उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण सम्पर्क को बहाल करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मुरहाग पंचायत में मनरेगा के तहत 6.91 करोड़ रुपए लागत के 315 कार्यों के अतिरिक्त सेल्फ स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 38 पैदल पुल, 10 लकड़ी के छोटे पुल, सामुदायिक सुरक्षा दीवारों से संबंधित व अन्य कार्य शामिल हैं तथा अधिकांश पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग व पंचायतों के माध्यम से भी सम्पर्क सड़कों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आपात स्थितियों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के दृष्टिगत डीजी सेट उपलब्ध करवाया गया है ताकि लोग अपने मोबाइल इत्यादि भी चार्ज कर सकें। कमराड़ गांव के लिए सोलर मोबाइल स्टेशन उपलब्ध करवाया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: करसोग में बादल फटने की घटना से बहकर आई प्राचीन मूर्ति! ममलेश्वर महादेव मंदिर कमेटी को सौंपा

HP News: करसोग में बादल फटने की घटना से बहकर आई प्राचीन मूर्ति! ममलेश्वर महादेव मंदिर कमेटी को सौंपा

Himachal News Alert: हिमाचल में बिजली बोर्ड की लापरवाही ने ले ली 10 भैंसों की जान! करंट लगने से हुई मौत

Himachal News Alert: हिमाचल में बिजली बोर्ड की लापरवाही ने ले ली 10 भैंसों की जान! करंट लगने से हुई मौत