Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: आपदा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी बना HPSEBL! दो दिनों में बहाल किए 1294 ट्रांसफार्मर

TROWS

HP News: जिला मंडी में हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलनों के कारण विद्युत आपूर्ति प्रणाली को भारी नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा जिले भर में विद्युत बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

Holi 2026 -2

HP News: आपदा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी बना HPSEBL! दो दिनों में बहाल किए 1294 ट्रांसफार्मर

आपदा के चलते 4 सब-स्टेशन और 1708 वितरण ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे तथा कई किलोमीटर लंबी विद्युत लाइनें पूरी तरह से बह गईं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित परिवहन संसाधनों के बावजूद एचपीएसईबीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

Indian Public School

मात्र दो दिनों के भीतर 3 सब-स्टेशन और 1294 ट्रांसफार्मरों को पुनः क्रियाशील कर दिया गया। मुख्य अभियंता रजनीश ठाकुर ने बताया की थुनाग, पंडोह और धर्मपुर जैसे प्रभावित क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिशासी अभियंताओं के नेतृत्व में विशेष टीमें तैनात की गई हैं। थुनाग में 45 सदस्यीय दल, पंडोह में 20 और धर्मपुर में 15 सदस्यीय दल राहत कार्यों में जुटे हैं।

Doon valley school

गोहर विद्युत मंडल की टीम ने पैदल थुनाग पहुंचकर 33 केवी सब-स्टेशन को चालू किया तथा गोहर-थुनाग 33 केवी लाइन को बहाल किया। इसके माध्यम से अस्पताल, राहत शिविर, मिनी सचिवालय जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया की ऑपरेशन सर्कल मंडी के अधीक्षण अभियंता ने भी थुनाग क्षेत्र का दौरा किया और मौके पर जाकर बहाली कार्यों की समीक्षा तथा आवश्यक समन्वय किया। विद्युत बोर्ड द्वारा अग्रिम तैयारी के तहत 20 ट्रांसफार्मर, 250 विद्युत पोल तथा अन्य आवश्यक सामग्री का भंडारण कर लिया गया है, जिसे सड़कों के खुलते ही प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: हिमाचल में पंजाब रोडवेज बस का ब्रेक फेल! पहाड़ी से टकराई

Accident In Himachal: हिमाचल में पंजाब रोडवेज बस का ब्रेक फेल! पहाड़ी से टकराई

Himachal News Alert: ढाई माह से लापता चल रही थी नाबालिग! अब इस हाल में मिला शव

Himachal News Alert: ढाई माह से लापता चल रही थी नाबालिग! अब इस हाल में मिला शव