in

HP News: 9 विमानों के करतबों ने किया हैरान! हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल

TROWS

HP News: भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर किए गए एयर शो के दूसरे दिन वीरवार को भी वायु सेना के जांबाजों के करतबों को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शो के दूसरे दिन भी स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

HP News: 9 विमानों के करतबों ने किया हैरान! हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल

रामनवमी की छुट्टी के कारण सुजानपुर, हमीरपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के अलावा कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर, धीरा और पालमपुर तथा मंडी जिले के संधोल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए सुबह से ही सुजानपुर के मैदान में पहुंचने शुरू हो गए थे।

लगभग 10.55 बजे जब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमानों ने एक साथ दनदनाते हुए सुजानपुर के आसमान में प्रवेश किया तो मैदान में उमड़े हजारों लोगों ने तालियों के साथ वायु सेना के जांबाज अधिकारियों एवं पायलटों का स्वागत किया।

Doon valley school

हल्की धूप के साथ छाये हल्के बादलों को चीरते हुए इन विमानों ने सुजानपुर के ऊपर से गुजरते हुए सामने धौलाधार की धवल पहाड़ियों की ओर उड़ान भरी तो हजारों लोगों ने एक अदभुत रोमांच का अनुभव किया और लगभग 25 मिनट के इस शो के दौरान सभी लोग एकटक आसमान पर नजरें गड़ाते हुए भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों के एक से बढ़कर एक करतब देखते रहे।

इन विमानों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, गति, नियंत्रण और आपसी समन्वय की एक शानदार झलक पेश की। सबसे पहले इन्होंने भारतीय वायु सेना के हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के आकार की फॉर्मेशन बनाई। इसके बाद विश्व के बेहतरीन लड़ाकू विमानों में शुमार सुखोई के आकार की फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इसके बाद डायमंड, डीएनए, हृदय और अन्य आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

JPERC 2025

हवा में कई कलाबाजियां करना, 90 डिग्री के कोण पर ऊपर की उड़ना और फिर इसी डिग्री पर नीचे की आना, विमानों के समूह के बीच में से एक विमान के दनदनाते हुए गुजरना, 360 डिग्री पर रोल करना और आसमान में सूर्य की किरणों जैसी छटा बिखेरने जैसे कई करतब दिखाकर वायु सेना के इन कुशल अधिकारियों एवं पायलटों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

अपनी आखिरी फॉर्मेशन में इन जांबाजों ने तीर की आकृति में उड़ान भरते हुए शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल, जोकि सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के विद्यार्थी थे, को नमन करते हुए विदा ली। इस दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की कमेंटेटर फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से इस एयर शो की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई तथा इस टीम के अधिकारियों का परिचय करवाया। स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह ने ग्राउंड डयूटी की जिम्मेदारी निभाते हुए पायलटों के साथ समन्वय स्थापित किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप लाया धांसू फीचर! पढ़ते ही डिलीट हो जाएगा मैसेज, जानिए क्या है नया After Reading टाइमर

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप लाया धांसू फीचर! पढ़ते ही डिलीट हो जाएगा मैसेज, जानिए क्या है नया After Reading टाइमर

Jobs : हिमाचल के युवाओं को नौकरी का मौका! यहां हो रहे इंटरव्यू, एक क्लिक में जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल

Jobs : हिमाचल के युवाओं को नौकरी का मौका! यहां हो रहे इंटरव्यू, एक क्लिक में जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल