Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: गरीब कुसुम की आंखों की गई रोशनी! पति रेहड़ी लगाकर करते हैं गुजारा, अब यह योजना बनी सहारा

TROWS

HP News: कहते हैं कि भगवान बीमारी और गरीबी किसी दुश्मन को भी न दे। अगर किसी गरीब को गंभीर बीमारी लग जाए और वह कुछ भी कमाने के लायक न रहे तो ऐसे हालात में वह कहां जाए? वह कैसे अपना गुजर-बसर करे? लेकिन, अब ऐसे हालात से गुजर रहे हिमाचल प्रदेश के गरीब परिवारों को चिंता की आवश्यकता नहीं है।

Holi 2026 -2

HP News: गरीब कुसुम की आंखों की गई रोशनी! पति रेहड़ी लगाकर करते हैं गुजारा, अब यह योजना बनी सहारा

प्रदेश सरकार ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना के कारण बिस्तर या घर तक ही सीमित हो चुके असहाय लोगों के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत 3000 रुपये मासिक पेंशन का प्रावधान किया है। आज प्रदेश भर में बड़ी संख्या में ऐसे असहाय लोगों के लिए यह योजना एक बड़ा सहारा साबित हो रही है।

Indian Public School

जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के गांव सम्मू ताल की कुसुम कुमारी के लिए भी यह योजना बहुत बड़ा सहारा बनी है। कुसुम कुमारी को कई सालों से आंखों की बीमारी थी और धीरे-धीरे उसकी आंखों के पर्दे खराब हो रहे थे। कुछ समय पहले उसकी आंखों के पर्दे पूरी तरह खराब हो गए और उसकी नजरें चली गईं।

Doon valley school

इस लाइलाज बीमारी के कारण कुसुम का जीवन अब घर तक ही सीमित रह गया। रेहड़ी लगाकर गुजर-बसर करने वाले उसके पति मदन लाल की मुसीबतें भी बढ़ गईं और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कालेज में पढ़ रहे बेटे की फीस के लिए भी दिक्कत होने लगी।

इसी बीच, मदन लाल को मुख्यमंत्री सहारा योजना की जानकारी मिली और उन्होंने कुसुमा को पेंशन लगवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी तुरंत कुसुमा की मेडिकल जांच करवाई और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सहारा योजना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अब कुसुम के खाते में हर महीने 3000 रुपये आ रहे हैं, जिससे उसका अच्छा गुजर-बसर हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कुसुम और उनके पति मदन लाल का कहना है कि अगर यह धनराशि न मिलती तो उन्हें न जाने कितनी मुसीबतें झेलनी पड़तीं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Pension Fund Investment: इन 5 पेंशन फंड में करें निवेश! नहीं रहेगी रिटायरमेंट की टेंशन, मिलेगा 43.35% तक रिटर्न

Pension Fund Investment: इन 5 पेंशन फंड में करें निवेश! नहीं रहेगी रिटायरमेंट की टेंशन, मिलेगा 43.35% तक रिटर्न

Accident In Himachal: हिमाचल में बेकाबू होकर सड़क पर पलटा ट्राला! चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

Accident In Himachal: हिमाचल में बेकाबू होकर सड़क पर पलटा ट्राला! चपेट में आई महिला, मौके पर मौत