Asha Hospital
in

HP News: तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत! डीसी ने जारी की एडवाइज़री, घर से बाहर अकेले न जाने की सलाह

TROWS

HP News: ऊना जिला के लोअर अरनियाला और आस-पास के क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिली है। प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग द्वारा इसकी पुष्टि भी की गयी है। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र एडवाइजरी जारी की है।

Shri Ram

HP News: तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत! डीसी ने जारी की एडवाइज़री, घर से बाहर अकेले न जाने की सलाह

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि गाँव के आस-पास के इलाकों में जाते समय अकेले न जाएं। रात के समय घर से बाहर न निकलें, विशेष रूप से अंधेरे में अकेले बाहर जाने से बचें। जरूरत पड़ने पर टोर्च, लाठी लेकर ही घर से बाहर निकलें। घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें।

Indian Public School

बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न जाने दें। पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें, पालतू जानवरों को खुले में न रखें। उन्हें रात के समय घर के भीतर रखें व मवेशियों को बाड़े में रखें।

Doon valley school

यदि आप तेंदुए की उपस्थिति का अनुभव करते हैं, तो शोर मचाएं। तेंदुए आमतौर पर शोर से डरकर भाग जाते हैं। आस-पास के जंगल या झाड़ियों में न जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि तेंदुए अक्सर झाड़ियों और घने जंगलों में छिपे रहते हैं। इन स्थानों पर जाने से बचें।

यदि तेंदुए दिखाई पडे़ तो स्थानीय वन विभाग या प्रशासन के आपातकालीन नम्बरों 01975- 225045, 225046, 225049 पर सूचना दें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जब भी बाहर निकले तो सतर्क रहें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पकड़े पांच नशा तस्कर, ऐसे काबू किए आरोपी

Himachal Crime News: हिमाचल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पकड़े पांच नशा तस्कर, ऐसे काबू किए आरोपी

Himachal News Alert: बेटा और पति गए थे दुकान! पीछे से महिला ने घर में उठा लिया खौफनाक कदम

Himachal News Alert: बेटा और पति गए थे दुकान! पीछे से महिला ने घर में उठा लिया खौफनाक कदम