HP News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का बेटा रितिश
HP News: हिमाचल प्रदेश के एक और बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर राज्य का नाम रोशन कर दिया है। हरोली क्षेत्र के अंतर्गत छैत्रां निवासी रितिश का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर हुआ हैं।
HP News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का बेटा रितिश
वहीँ, बेटे की इस उपलब्धि पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है और उनके घर बधाइयां देने वालों का भी ताता लगा हुआ है। बता दें कि रितिश ने जमा-2 तक की पढ़ाई एसडी स्कूल संतोषगढ़ से पूरी की।
जिसके बाद एनआईटी हमीरपुर से B Tech की डिग्री हासिल की और सितम्बर 2023 में वह इलाहाबाद में लेफ्टिनेंट रैंक के लिए चयनित हुए। जिसके बाद उन्होंने चेन्नई में एक साल की ट्रेनिंग पूरी की।
अब रितेश ट्रेनिंग पूरी होने के बाद लेफ्टिनेंट बन गए है और अपने निवास स्थान छैत्रां लौटे हैं। वही रितिश ने अपनी इस सफलता का श्रय माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों को भी दिया है।