in

HP News: मुख्यमंत्री सहित उपमुख्य सचेतक के सहयोग से जापान से घर पहुंचा बेटे का शव! पिता ने जताया आभार

HP News: तहसील शाहपुर के गाँव चड़ी के रहने वाले किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का आभार व्यक्त किया है। किशोरी लाल का 51 वर्षीय बेटा अंगद पिछले कुछ वर्षों से जापान में नौकरी करता था। जुलाई माह में उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की मृत्यु हो गयी है।

HP News: मुख्यमंत्री सहित उपमुख्य सचेतक के सहयोग से जापान से घर पहुंचा बेटे का शव! पिता ने जताया आभार

गरीब परिवार से सम्बंध रखने वाले किशोरी लाल पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। फिर गाँव के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वह स्थानीय विधायक केवल पठानिया से मिलें वह उनकी अवश्य मदद करेंगें। तब वह गाँव के दो-तीन लोगों को साथ लेकर 7 जुलाई को विधायक केवल पठानिया से उनके रैत स्थित कार्यालय में आकर मिले।

उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि वह निश्चिंत रहें व उनके बेटे की पार्थिव देह को जापान से भारत लाने में पूरा सहयोग एवं मदद करेंगें। फिर क्या था उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने तुरन्त करवाई करते हुए मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर अपनी शैली में अपना कार्य करना शुरू कर दिया।

Radhika Beauty 01

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

केवल पठानिया ने उन्हें कुछ औपचारिकताएँ पूरा करने को कहा। किशोरी लाल कहते हैं कि कुछ समय के बाद ही उन्हें दिल्ली से फोन आने शुरू हो गए तो उनके परिवार को उम्मीद बंधी की अब वह पूरे रीति-रिवाज के साथ अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर पाएंगे।

कुछ दिनों के बाद उनके बेटे अंगद का पार्थिव शरीर फ्लाइट के माध्यम से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुँच गया। वहां से गाड़ी में घर लाकर विधिवत संस्कार कार्य सम्पन्न हुआ। किशोरी लाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का आभार जताया। उनका कहना है कि वह केवल पठानिया के हमेशा ऋणी रहेंगे।

वह इस कार्य में उनकी मदद नहीं करते तो शायद वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं कर पाते। किशोरी लाल रुंधे हुए गले से कहते हैं कि हम शाहपुर विधानसभा के लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं कि उन्हें केवल पठानिया जैसे नेक, परिश्रमी एवं हर वर्ग विशेष कर हम जैसे गरीब वर्ग का ख्याल रखने वाले विधायक मिले हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: खेत में शैड बनाते दो सगे भाइयों को लगा करंट! एक की मौत तो दूसरा….

Himachal News Alert: खेत में शैड बनाते दो सगे भाइयों को लगा करंट! एक की मौत तो दूसरा….

Himachal News Update: नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का शव! अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Himachal News Update: नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का शव! अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त