in

HP News: हिमाचल में महिलाओं पर बढ़ रही हिंसक घटनाएं! एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

HP News: हिमाचल में महिलाओं पर बढ़ रही हिंसक घटनाएं! एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

Violent-incidents-on-women.jpg

HP News: हिमाचल में महिलाओं पर बढ़ रही हिंसक घटनाएं! एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

HP News: आज एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने देश और प्रदेश के अंदर लगातार महिलाओ के ऊपर बढ़ रही हिंसक घटनाओं और अत्याचरों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई छात्रा सह संयोजक रक्षा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर हाल ही एक घटना कांगड़ा पालमपुर में देखने को मिली है जिसमें एक युवक द्वारा एक युवती के ऊपर तेज तर्रार हथियार के द्वारा दिनदिहाड़े हमला किया जाता है।

HP News: हिमाचल में महिलाओं पर बढ़ रही हिंसक घटनाएं! एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

एसएफआई इस घटना की कड़ी निंदा करती है और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि उस दोषी को कड़ी सी कड़ी सजा दी जाए। परन्तु इस तरह की घटना पहले भी हिमाचल प्रदेश के अंदर देखने को मिली है जो सवालो के दायरो में थी। उस समय भी सरकार दोषियों को सजा नहीं दे पाई।

BKD School
BKD School

प्रदेश में पूर्व भाजपा की सरकार हो या अभी वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है वह उनको कड़ी सजा नहीं दे पाई है। एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य संयोजक सरिता राणा ने कहा कि आज लगातार देश के अंदर महिलाओं के ऊपर हिंसात्मक घटनाएं और रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

परन्तु केंद्र की भाजपा की सरकार इन घटनाओ को रोकने के लिए सक्षम नहीं है। जब 2014 में केंद्र के अंदर भाजपा की सरकार आई थी उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देश के अंदर दिया था। परंतु यह नारा सिर्फ खोखला साबित हुआ है। इस तरह की घटनाओं को बड़ी बेबाकी तरीके से पुरुष प्रधान समाज द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।

संविधान महिलाओं को समान अधिकार देता है परंतु देश की सरकार इन अधिकारों पर हमला करने का काम कर रही है। एसएफआई ने मांग की है कि पालमपुर में जो घटना घटी है इसके दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। देश और प्रदेश के अंदर जो कानून व्यवस्था के हालात है उन्हें सुधरा जाए और महिला सशक्तिकरण के ऊपर ठोस नीतियां बनाया जाए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Sirmour News: पवित्र रेणुका जी झील की स्वच्छता और संरक्षण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान- DC

Snowfall-in-Himachal.jpg

Himachal Weather: चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे! हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम का हाल- जानिए