Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: हिमाचल में 800 मीटर लंबा रोपवे जनता को समर्पित! एक घंटे में 21.6 किमी की दूरी होगी तय

TROWS

HP News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले में माता बगलामुखी रोपवे का शुभारंभ किया, जिसका निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है। यह रोपवे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है जोकि बाखली में पंडोह को माता बगलामुखी मंदिर से जोड़ता है।

Holi 2026 -2

HP News: हिमाचल में 800 मीटर लंबा रोपवे जनता को समर्पित! एक घंटे में 21.6 किमी की दूरी होगी तय

इस रोपवे के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 800 मीटर लंबे रोपवे का 53.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है और यह आधुनिक प्रोद्यौगिकी का अद्भुत प्रारूप है। यूरोपीयन सीईएन मानकों पर आधारित यह रोपवे एक घंटे में 21.6 किमी की दूरी तय करेगा तथा प्रति घंटे में 600 यात्रियों को ले जा सकेगा।

Indian Public School

इस रोपवे से 14 किमी की अतिरिक्त दूरी कम होगी तथा श्रद्धालु और पर्यटक प्रकृति के मनोरम नजारों का भी आनंद ले सकेंगे। यह प्रदेश का एकमात्र रोपवे है जो पानी के ऊपर पंडोह बंाध से होकर गुजरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रोपवे यात्रियों को क्षेत्र के अनुपम सौंदर्य के दर्शन का अनुभव करवाएगा।

Doon valley school

प्रकृति की गोद में यह अनूठी विशेषता यात्रियों के रोमांच को बढ़ाएगी और यह उनके लिए बेहद यादगार पल साबित होंगे। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रोपवे से माता बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी आशातीत वृद्धि होगी। इसके अलावा वन विभाग द्वारा निर्मित नेचर पार्क तक पहंचने में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। कुल्लू मनाली, कसोल और लाहौल-स्पीति आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक आकर्षण का स्थल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से न केवल पर्यटकों को एक शानदार अनुभव मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि सतत पर्यटन को प्रोत्साहित और यात्रा समय को कम करने के साथ-साथ यह रोपवे क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करेगा। यह रोपवे अधोसंरचना के विकास को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करे अधिकारी- सुमित खिमटा

Sirmour News: राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करे अधिकारी- सुमित खिमटा

Bank: अगर आपने भी नहीं किया यह काम तो बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! RBI ने बैंकों को दिए कड़े निर्देश

Bank: अगर आपने भी नहीं किया यह काम तो बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! RBI ने बैंकों को दिए कड़े निर्देश