Asha Hospital
Holi 2026
in

HPU में सरकार ने की बैकडोर भर्ती, भाजपा नेताओं ने अपने चेहतों को दी नौकरियां : रजत

HPU में सरकार ने की बैकडोर भर्ती, भाजपा नेताओं ने अपने चेहतों को दी नौकरियां : रजत

HPU में सरकार ने की बैकडोर भर्ती, भाजपा नेताओं ने अपने चेहतों को दी नौकरियां : रजत

TROWS

पांवटा साहिब NSUI द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें NSUI के जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा तथा विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रजत भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे।

Holi 2026 -2

बैठक में युवाओं को संग़ठन की विचारधारा से जोड़ा गया तथा आगामी कार्यो को लेकर चर्चा भी की गई। जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में दिन प्रतिदिन शिक्षा का स्तर घटता जा रहा है।

Indian Public School

कोरोना काल मे जिस तरीके से शिक्षा से वंचित रहकर सभी वर्गों के छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ा है उसको सुधारने के लिए सरकार द्वारा कोई भी उचित कदम तथा कार्य नही किये गए है।

Doon valley school

पिछले लगभग दो तीन वर्षों से सरकार द्वारा कोरोना का हवाला देकर युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है बेरोजगारी की दर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और सरकार सिर्फ अपने चेहतों को पीछे वाले दरवाजे से नोकरियाँ दे रही है।

जहां आज देश और प्रदेश के युवाओं को रोजगार व शिक्षा की जरूरत है सरकार और उनके नेता धर्म व जातिवाद के नाम पर मात्र राजनीति करने के लिए युवाओं को भटकाने का कार्य कर रहे है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आने वाले विधानसभा चुनावों में एनएसयूआई अहम भूमिका निभाने का कार्य करेगी तथा युवा विरोधी इस तानाशाह सरकार को शीघ्र सत्ता से बाहर फेंकने का कार्य करेगी।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष रजत भारद्वाज ने कहा जिस तरीके से विश्वविद्यालय के अंदर सरकार द्वारा बैकडोर भर्ती की गई है तथा भाजपा नेताओं द्वारा अपने चेहतों को नौकरियां दी गयी है वो हिमाचल के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है जो दिन रात मेहनत करके रोजगार का इंतजार कर रहे है।

विश्विद्यालय भ्र्ष्टाचार व संघ का अड्डा बना हुआ है जिसमे शिक्षा का निजीकरण तथा शिक्षा को बेचने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिला महासचिव अंकुर चौहान, जिला प्रवक्ता अतुल चौहान, मनदीप तोमर, विक्की, राहुल तोमर, पारस शर्मा, अंकित शर्मा, प्रिंस शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

हिमोत्कर्ष संस्था ने सम्मानित की विभूतियां, पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता