HPU Shimla: HPU में अब महंगी हुई पढ़ाई! 14 कोर्सों की एंट्रेंस फीस में भारी इजाफा, री-अपीयर होना भी हुआ महंगा

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षा अब और महंगी होने वाली है। फीस बढ़ोतरी के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षाओं के शुल्क में भी भारी इजाफा कर दिया है।

HPU Shimla: HPU में अब महंगी हुई पढ़ाई! 14 कोर्सों की एंट्रेंस फीस में भारी इजाफा, री-अपीयर होना भी हुआ महंगा
फीस में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि पहले ही की जा चुकी है, अब विश्वविद्यालय ने 14 मुख्य कोर्सों की प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) फीस में 40 से 60 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नई अधिसूचना के मुताबिक, न केवल नए प्रवेश बल्कि ‘री-अपीयर’ (Re-appear) के लिए भी छात्रों को पहले से कहीं ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।


इन कोर्सों में बढ़ी फीस
यूजी में BA सेमेस्टर प्रवेश परीक्षा 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है। री-अपीयर के लिए अब 600 रुपये देने होंगे। BCom में प्रवेश परीक्षा शुल्क 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये और री-अपीयर के 900 रुपये लगेंगे।
BSc में 800 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है जबकि री-अपीयर के 1000 रुपये लगेंगे। इसके अलावा, वार्षिक प्रणाली के तहत BSc में प्रवेश परीक्षा शुल्क 1300 रुपये से बढ़ाकर लगभग 2400 रुपये कर दिया गया है।


जबकि बीए और बीकॉम में शुल्क दोगुना किया गया है। व्यावसायिक कोर्सों में BCA व BBA की फीस 800 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। B.Ed में प्रवेश परीक्षा शुल्क 1600 से बढ़ाकर 1800 रुपये कर दिया गया है।
वहीं, BJMC की सालाना फीस 1400 से बढ़ाकर 3,000 और MJMC की 1600 से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी गई है। स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर एमए और एमकॉम में 1000-1200 रुपये से बढ़ाकर 1500-1800 रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क किया गया है।
MSc में 1200 रुपये से बढ़ाकर करीब 1600 रुपये, MBA में 1500 रुपये की गई है। LLB में प्रवेश परीक्षा शुल्क 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये, एलएलएम में 2000 रुपये से अधिक किया गया है। प्रस्ताव में प्रैक्टिकल फीस और प्रति पेपर शुल्क को भी कई कोर्सों में 100 से 300 रुपये तक बढ़ा गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



