Himachal Crime News: एचआरटीसी बस में हो रही थी चरस की बड़ी सप्लाई! पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश, महिला-पुरुष काबू

Himachal Crime News: ज्वालामुखी पुलिस ने एचआरटीसी बस में हो रही नशे की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए महिला और पुरुष को अरेस्ट किया है। दोनों महिला-पुरुष बस में चरस की सप्लाई लेकर जा रहे थे।

Himachal Crime News: एचआरटीसी बस में हो रही थी चरस की बड़ी सप्लाई! पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश, महिला-पुरुष काबू
तभी थाना प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सराहन-चिंतपूर्णी रूट की बस को जांच के लिए रुकवा लिया।

इस दौरान जैसे ही पुलिस बस में चढ़कर जांच करने लगी तो उसमें सवार महिला और पुरुष की गतिविधियां संदिग्ध लगी. पुलिस द्वारा जब दोनों की जांच की गई तो उनके कब्जे से एक बैग मिला।


इसे जब खोलकर देखा गया तो अंदर से 447 ग्राम चरस मिली। जिसपर कृष्ण सिंह ठाकुर (47) निवासी गांव घुणड़ तहसील ठियोग और वीना देवी (46) निवासी गांव शमाथला तहसील कुमारसैन जिला शिमला को अरेस्ट कर लिया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



