Asha Hospital
in

Paonta Sahib: इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम! बच्चों ने जमाया रंग

Paonta Sahib: इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह “नवरंग – द कलर्स ऑफ़ इनक्रेडिबल इंडिया” का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह समारोह भारत की एकता, विविधता, परंपराओं और संस्कारों का जीवंत उत्सव रहा।

Shri Ram

Paonta Sahib: इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम! बच्चों ने जमाया रंग

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति अनिल सैनी उपस्थित रहे। उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष ऊँचाई प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अनिल सैनी एवं विद्यालय की आदरणीय प्राचार्या दीपा शर्मा सम्मिलित रहीं।

Indian Public School

दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत “आपके आगमन पे हमारा नमन” ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद सचिव नीरज उदवानी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

Doon valley school

प्राचार्या दीपा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों पर आधारित शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नन्हे-मुन्नों की आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रस्तुति, नर्सरी एवं जूनियर केजी के विद्यार्थियों का इंग्लिश राइम्स पर मनमोहक नृत्य, सीनियर केजी के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणा, गुजरात एवं राजस्थान की झलक प्रस्तुत करता फ्यूजन डांस, पारंपरिक हिमाचली नाटी, “एक भारत – विविधता में एकता” विषय पर आधारित प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति, कक्षा 5 की बालिकाओं द्वारा मराठी नृत्य तथा जोश से भरपूर गिद्धा और भांगड़ा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

JPERC 2025

कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से सीनियर केजी तथा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को सत्र 2023–24 एवं 2024–25 के लिए एक्सीलेंस अवार्ड्स प्रदान किए गए। साथ ही अनुशासन, नियमितता एवं स्वच्छता के लिए विशेष श्रेणी पुरस्कार तथा सत्र 2025–26 के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: जंगल में लगी आग को बुझाते हादसे का शिकार हुई महिला! अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

दुखद: जंगल में लगी आग को बुझाते हादसे का शिकार हुई महिला! अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

2026 Smart Financial Planning: Tata का भरोसा और AIA की ताकत! 2026 के लिए परफेक्ट बीमा प्लान

2026 Smart Financial Planning: Tata का भरोसा और AIA की ताकत! 2026 के लिए परफेक्ट बीमा प्लान