Asha Hospital
Holi 2026
in

Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग का भारत पर असर! शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

TROWS

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहा है। अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए जा चुके हैं।

Holi 2026 -2

Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग का भारत पर असर! शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

जंग के शुरुआती 30 घंटे में ही 2000 से ज्यादा बम गिराए जा चुके है। बड़ी बात यह है कि आने वाले दिनों में यह हमले और तेज होंगे, जिसकी जानकारी खुद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी है।

Indian Public School

उधर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल समेत 9 देशों में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागी हैं। कुवैत, कतर, दुबई और सऊदी अरब में ईरानी हमले हुए हैं, जिसका जवाब देने के लिए इजरायज और अमेरिका भी हमले
कर रहे हैं।

Doon valley school

200 से ज्यादा लोगों की मौत
इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया जिससे 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उधर, इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी इस जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।

कच्‍चे तेल की कीमतों में आएगा उछाल
एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इस अटैक से कच्‍चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आना तय है, जो महंगाई को बढ़ा सकती है। भारत समेत कई देश होर्मुज जलडमरूमध्य से अपना कच्‍चा तेल आयात करते हैं। इस युद्ध के दौरान यह एरिया बंद होने की उम्‍मीद है, जिस कारण कच्‍चे तेल की कीमतों में इजाफा होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

शेयर बाजार में गिरावट
जंग के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 2 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई। सेंसेक्स 1400 अंकों तक लुढ़क गया। देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक की गिरावट आई।

सोना और चांदी पर असर
इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बाद अब एक बार फिर सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी आई है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से निवेशक सुरक्षित निवेश का रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल देखा जा रहा है। सोमवार को सोने में 5,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में भी 10,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पुलिस ने कॉम्प्लेक्स में मारा छापा! तस्कर काबू, कब्जे से मिली चरस की बड़ी खेप

Himachal Crime News: पुलिस ने कॉम्प्लेक्स में मारा छापा! तस्कर काबू, कब्जे से मिली चरस की बड़ी खेप

HP News: बरसात में उजड़ा हर आँगन फिर से हो रहा गुलजार! विशेष राहत पैकेज से धर्मपाल का बनने लगा आशियाना

HP News: बरसात में उजड़ा हर आँगन फिर से हो रहा गुलजार! विशेष राहत पैकेज से धर्मपाल का बनने लगा आशियाना