Fixed Deposit: इस बैंक में करवाए एक लाख की एफडी! मैच्यॉरिटी पर मिलेगा 39,750 रुपये का फिक्स ब्याज

Fixed Deposit: पब्लिक सेक्टर का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी (Fixed Deposit) पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है, जोकि 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक है।

Fixed Deposit: इस बैंक में करवाए एक लाख की एफडी! मैच्यॉरिटी पर मिलेगा 39,750 रुपये का फिक्स ब्याज
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अभी एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.00% – 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त यानी 7.50% तक ब्याज दर प्रदान कर रहा है। वहीँ, विशेष अवधि (जैसे 444 दिन) के लिए दरें अधिक हैं। यह दरें 5 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू हैं।

इसके साथ ही बैंक अपनी स्पेशल एफडी स्कीम पर 1 लाख रुपये जमा करने पर 39,750 रुपये तक का फिक्स ब्याज भी दे रहा हैं। ऐसे में चलिए जानते है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एफडी स्कीम के बारे में……


444 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
Union Bank of India 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 444 दिनों की स्पेशल एफडी (अमृत वृष्टि) योजना सामान्य नागरिकों को 6.60%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और अति वरिष्ठ नागरिकों (80+ वर्ष) को 7.35% तक का उच्चतम ब्याज दर प्रदान करती है।
यह योजना कम समय में उच्च रिटर्न, लोन सुविधा, और ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन की सुविधा देती है, जो मध्यम अवधि के निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है।


यह योजना उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो अपने पैसे को कम समय के लिए सुरक्षित रखते हुए ज्यादा ब्याज (Return) पाना चाहते हैं। यह 1-2 साल के बीच का एक अच्छा विकल्प है, न बहुत लंबा और न बहुत छोटा।
एक लाख जमा करने पर मिलेगा 39,750 रुपये का ब्याज
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,34,686 रुपये मिलेंगे, जिसमें 34,686 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।
जबकि सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर कुल 1,38,042 रुपये मिलेंगे, जिसमें 38,042 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।
इसी तरह अति वरिष्ठ नागरिक को 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर कुल 1,39,750 रुपये मिलेंगे, जिसमें 39,750 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



