Asha Hospital
Holi 2026
in

Zakir Khan : धुरंधर 2 के सुपरहिट होते ही जाकिर खान ने बॉलीवुड के दिग्गजों को दिखाया आईना! कॉमेडियन ने खोल दी इंडस्ट्री की पोल

Zakir Khan : धुरंधर 2 के सुपरहिट होते ही जाकिर खान ने बॉलीवुड के दिग्गजों को दिखाया आईना! कॉमेडियन ने खोल दी इंडस्ट्री की पोल

Zakir Khan : धुरंधर 2 के सुपरहिट होते ही जाकिर खान ने बॉलीवुड के दिग्गजों को दिखाया आईना! कॉमेडियन ने खोल दी इंडस्ट्री की पोल

Zakir Khan : धुरंधर 2 के सुपरहिट होते ही जाकिर खान ने बॉलीवुड के दिग्गजों को दिखाया आईना! कॉमेडियन ने खोल दी इंडस्ट्री की पोल

TROWS

Zakir Khan : बॉलीवुड में जब भी कोई फिल्म बड़ी सफलता हासिल करती है तो आम तौर पर इसकी खुशी पूरे बॉलीवुड में मनाई जाती है क्योंकि यह एक कलेक्टिव सफलता होती है। लेकिन हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान ने कुछ ऐसी बात कह दी है जिसने बॉलीवुड की कलई खोल कर रख दी है। लंबे समय से इस चमचमाती इंडस्ट्री के पीछे छिपी सच्चाई पर इस बयान ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Holi 2026 -2

Zakir Khan : धुरंधर 2 के सुपरहिट होते ही जाकिर खान ने बॉलीवुड के दिग्गजों को दिखाया आईना! कॉमेडियन ने खोल दी इंडस्ट्री की पोल

बता दें, हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड 2026 के दौरान जाकिर खान शो को होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में बॉलीवुड पर तंज कसा। उन्होंने यह तक कह दिया कि बॉलीवुड के कलाकार भले ही सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ की तारीफ कर रहे हैं, बधाई दे रहे हैं, लेकिन असल में उन्हें हो रही है भयंकर जलन। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कुछ इस तरह का पंच दे मारा जिससे बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई सबके सामने आ गई है।

Indian Public School

क्या कहा जाकिर खान ने और क्यों मचा है बवाल?
हाल ही में जाकिर खान चेतक स्क्रीन अवार्ड 2026 शो होस्ट कर रहे थे। इस शो को होस्ट करते समय उन्होंने धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन की बात की। उन्होंने इस दौरान आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। अपने बयान में उन्होंने इशारों-इशारों में इंडस्ट्री पर भी तीर छोड़ दिए।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में फेक लव दिखाया जा रहा है। अंदर-अंदर हर कोई आदित्य धर की सफलता से जल रहा है। लोगों को धुरंधर 2 की सफलता पच नहीं रही। हालांकि ऊपर-ऊपर से हर कोई बधाई दे रहा है और धुरंधर 2 की तारीफ कर रहा है लेकिन असल में पूरे बॉलीवुड की इस दौरान बुरी तरह जली हुई है। उन्होंने यह तक कह दिया की फिल्म में ल्यारी में बम फटा पर उसका धुआं जुहू और बांद्रा में भी उठा है।

क्या जाकिर खान का यह तंज सच है?
जाकिर खान ने पूरे बॉलीवुड को घेरते हुए इस प्रकार का तंज मारा है। असल में यह तंज कहीं ना कहीं सच ही है। क्योंकि जब जाकिर खान ने स्टेज पर यह बात कही तो शो में बैठे लोगों ने ताली नहीं बजाई। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर बाकी सब इस बात से काफी हैरान दिखाई दिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

असल में बॉलीवुड में ऐसा ही कुछ हुआ है। कई बड़े-बड़े मेकर्स और फिल्म स्टार्स ने इस फिल्म को लेकर अजीबोगरीब बयान दिए हैं। कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा बता दिया है, तो कुछ आदित्य धर की सफलता से जल रहे हैं। कुछ ने आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का इल्ज़ाम भी लगा दिया है। असल में बॉलीवुड आदित्य धर की इस सफलता से बिल्कुल भी प्रसन्न नहीं है।

बॉलीवुड को धुरंधर: द रिवेंज से ईर्ष्या क्यों हो रही है?
धुरंधर :द रिवेंज ने अब तक धमाकेदार कमाई दर्ज करवाई है। भारत में ही यह फिल्म 13 दिनों में ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इंटरनेशनल बिजनेस को देखें तो यह फिल्म जल्द ही ₹2000 करोड़ के सेगमेंट में शामिल होने वाली है। इस फिल्म ने बड़े-बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की नैया ऐसी डूबी हुई है कि मल्टी स्टारर फिल्म भी बुरी तरह से फेल हो रही है। लोग अब कुछ नया देखने की मांग कर रहे हैं और आदित्य धर ने धुरंधर के माध्यम से वही किया है। हालांकि बॉलीवुड के बड़े-बड़े मेकर्स इसकी सफलता से काफी परेशान हो चुके हैं।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर जाकिर खान का हंसी मजाक में दिया हुआ यह बयान एक तीखा तंज है, जो बॉलीवुड के उन कलाकारों को दिया गया है जो अंदर से ईष्या से भरे हुए हैं। हालांकि अब बॉलीवुड के कलाकारों को समझना होगा कि उन्हें अगर इंडस्ट्री में टिके रहना है तो नए दौर को अपनाना होगा और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने होगी।

 

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News: सिरमौर में न**शे का सौदागर निकला सरकारी डॉक्टर! व्हाट्सएप और डिजिटल पेमेंट ने खोले राज

Sirmour News: सिरमौर में न**शे का सौदागर निकला सरकारी डॉक्टर! व्हाट्सएप और डिजिटल पेमेंट ने खोले राज