in

Mardaani 3 OTT Release: OTT पर छाने आ रही है मर्दानी 3! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Mardaani 3 OTT Release: OTT पर छाने आ रही है मर्दानी 3! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Mardaani 3 OTT Release: OTT पर छाने आ रही है मर्दानी 3! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Mardaani 3 OTT Release: OTT पर छाने आ रही है मर्दानी 3! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

TROWS

Mardaani 3 OTT Release: दमदार क्राईम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। रानी मुखर्जी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी मर्दानी का तीसरा पार्ट अब OTT पर दस्तक देने वाला है। मर्दानी 3 में एक बार फिर रानी मुखर्जी अपने आईकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आईं हैं।

Mardaani 3 OTT Release: OTT पर छाने आ रही है मर्दानी 3! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

सिनेमाघरों में दमदार परफॉर्मेंस और धुआंधार कलेक्शन के बाद अब रानी मुखर्जी की यह फिल्म OTT प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली है। सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म अब Netflix पर रिलीज होगी ताकि दर्शक घर बैठे इसे अपनी सुविधा अनुसार देख सकें।

कब होगी मर्दानी 3 रिलीज और कहां देखा जा सकेगा ?
रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 3 का OTT रिलीज 27 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। यह फिल्म 8 हफ्तों तक सिनेमा घरों में दमदार परफॉर्मेंस कर चुकी है और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद फिल्म फिर से दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी। सूत्रों की माने तो मेकर्स को OTT कलेक्शन से बहुत ज्यादा उम्मीद है। बता दें नेटफ्लिक्स पर ही मर्दानी 1 और मर्दानी 2 उपलब्ध हैं और अब मर्दानी 3 की स्ट्रीमिंग बशुरू होने के बाद मर्दानी फ्रेंचाइजी नेटफ्लिक्स पर धमाका मचाएगी।

Doon valley school

क्या थी मर्दानी 3 की कहानी?
मर्दानी 3 की कहानी भी काफी गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। मर्दानी 1 और मदनी 2 की तरह भी इसमें रानी मुखर्जी ने एक कॉप का किरदार निभाया है। मर्दानी 3 में विलेन इस बार फीमेल एंटागनिस्ट है। एक औरत ही औरत की दुश्मन बनकर हजारों लड़कियों को रहस्यमय तरीके से गायब करने लगती है।

इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक बहुत बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा होता है और रानी मुखर्जी को इसी का पता लगाना होता है। मानव तस्करी और गंभीर अपराध को इसमें काफी रियल तरीके से दिखाया गया है जिसकी वजह से मर्दानी 3 काफी संवेदनशील मूवी कही जा रही है।

JPERC 2025

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस रिस्पांस
मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन की थी। फिल्म ने 50 करोड रुपए के आसपास कमाई कर ली है। मतलब फिल्म के बजट के आधार पर मेकिंग चार्जेस निकल चुके हैं और फिल्म हिट सूची में शामिल हो चुकी है। समीक्षकों ने भी इस फिल्म को काफी डार्क और पावरफुल बताया है। रानी मुखर्जी की एक्टिंग को हर तरफ से तारीफ मिली है।

किसे और क्यों देखनी चाहिए मर्दानी 3
मर्दानी 3 उन दर्शकों के लिए काफी महत्वपूर्ण फिल्म हो जाती है जिन्हें रियलिस्टिक क्राइम स्टोरी में दिलचस्पी है, जो इंटेंस ड्रामा पसंद करते हैं। वहीं वे लोग जो सिनेमाघर में इस फिल्म को देखने से चूक गए थे अब नेटफ्लिक्स पर घर पर बैठकर आराम से इस फ़िल्म को देख सकते हैं। वही ऐसे लोग जो रानी मुखर्जी की एक्टिंग पसंद करते हैं और केवल एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि कड़वे सच को देखना चाहते हैं वह भी मर्दानी 3 को भरपूर आनंद के साथ देख सकते हैं।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर मर्दानी 3 एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। साथ ही यह फिल्म देती है थ्रिल और सस्पेंस का भरपूर मजा। 27 मार्च 2026 को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है जिसके साथ शिवानी शिवाजी रॉय फिर एक केस सुलझाती हुई नजर आएंगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

PNG Vs LPG: पीएनजी और एलपीजी में से कौन है किचन का असली हीरो? जाने सेफ्टी, खर्च और सुविधा का पूरा हिसाब

PNG Vs LPG: पीएनजी और एलपीजी में से कौन है किचन का असली हीरो? जाने सेफ्टी, खर्च और सुविधा का पूरा हिसाब

Himachal News Update: शराब के नशे में धुत होकर गिरा 27 साल का युवक! शरीर के आर-पार हुआ सरिया, हालत नाजुक

Himachal News Update: शराब के नशे में धुत होकर गिरा 27 साल का युवक! शरीर के आर-पार हुआ सरिया, हालत नाजुक