Asha Hospital
Holi 2026
in

Jhanvi Kapoor: डीपफेक का खौफनाक राज.. कैसे AI से बनी नकली तस्वीरें बर्बाद कर सकती हैं जिंदगी, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोला राज

Jhanvi Kapoor: डीपफेक का खौफनाक राज.. कैसे AI से बनी नकली तस्वीरें बर्बाद कर सकती हैं जिंदगी, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोला राज

Jhanvi Kapoor: डीपफेक का खौफनाक राज.. कैसे AI से बनी नकली तस्वीरें बर्बाद कर सकती हैं जिंदगी, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोला राज

Jhanvi Kapoor: डीपफेक का खौफनाक राज.. कैसे AI से बनी नकली तस्वीरें बर्बाद कर सकती हैं जिंदगी, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोला राज

TROWS

Jhanvi Kapoor: ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है अंदर उतनी ही खोखली होती है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी जिंदगी का ऐसा ही एक दर्दनाक सच साझा किया है।

Holi 2026 -2

Jhanvi Kapoor: डीपफेक का खौफनाक राज.. कैसे AI से बनी नकली तस्वीरें बर्बाद कर सकती हैं जिंदगी, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोला राज

उन्होंने बताया है कि महज़ 15 साल की छोटी उम्र में उनके साथ वह हुआ जिसका दर्द आज तक उनके अंदर दबा हुआ है। एक छोटी सी बच्ची जो रोज स्कूल जाती है उसकी मॉर्फड फोटो यदि किसी पोर्न साइट पर दिख जाए तो उसे कितना डर लगता है।

Indian Public School

जाह्नवी कपूर ने अपने स्कूल में ही देखी अपनी नकली तस्वीर
जाह्नवी कपूर ने एक घटना के बारे में हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में बताया है, जहां उन्हें उनकी खुद की तस्वीर एक अभद्र और अश्लील वेबसाइट पर दिखाई दी। जी हां, जाह्नवी कपूर 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी तब उन्हें अचानक से IT पीरियड के दौरान कुछ लड़कों को एक वेबसाइट देखते हुए पाया।

Doon valley school

जब ध्यान से देखा तो वह लड़के वेबसाइट पर जिस तस्वीर को देख रहे थे वह किसी और कि नहीं बल्कि खुद जाह्नवी कपूर की थी। हालांकि तस्वीर उनकी थी लेकिन शरीर किसी और का था। उस एक पल में जाह्नवी कपूर के पैरों के नीचे की जमीन हिल गई। 15 साल की बच्ची के लिए यह समझना बेहद मुश्किल हो जाता है कि उसके साथ ऐसा क्या हुआ?

जाह्नवी कपूर ने डीप फेक और AI को बताया बहुत बड़ा खतरा
जाह्नवी कपूर ने बताया है कि आज भी इस घटना से वे ऊबर नहीं पाई हैं। वह आज भी जब भी इस घटना के बारे में सोचती हैं तो सिहर उठती हैं। यह घटना केवल एक याद नहीं बल्कि एक जख्म बन गया है। और आजकल AI और डीपफेक तकनीक ने इसे और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

क्योंकि आजकल कॉमन लड़कियां भी इसका शिकार बन रही हैं। AI तकनीक पहले से ज्यादा खतरनाक हो चुकी है और अब आसानी से किसी की तस्वीर को उठाकर उसके साथ खिलवाड़ किया जा सकता है यहां तक की वीडियो बनाना भी आसान हो गया है।

छोटी बच्चियों के मन पर पड़ने वाले प्रभाव पर की बात
जाह्नवी कपूर ने डीप फेक और AI से बनने वाले फोटोस और वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया है कि इससे छोटी बच्चियों के मन पर गहरा असर पड़ता है। यहां तक की कई अदाकाराएं भी AI फोटोस का शिकार बन चुकी हैं जिसकी वजह से उनके करियर पर भी असर पड़ रहा है।

आमतौर पर AI से बने फोटोस इस तरह से बनाए जाते हैं जो दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं परंतु असल में अदाकारा ने इस प्रकार के कपड़े कभी पहने नहीं होते। परंतु इस तरीके के फोटोस उनकी प्रोफेशनल लाइफ को नुकसान पहुंचाते हैं।

सख्त कदम उठाने की है जरूरत
जाह्नवी कपूर ने डीपफेक और AI से बने फोटोस और वीडियो पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्हें लगता है कि वह अकेली इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। अगर समाज में परिवर्तन लाना है तो सबको एकजुट होना होगा। हालांकि जाह्नवी कपूर इसके खिलाफ मुहिम छेड़ चुकी हैं और बाकी लोगों से भी अपील कर रही हैं। 15 साल की उम्र में उनके साथ जो कुछ घटा उसे शेयर करने की हिम्मत भी वे इसलिए कर रही हैं ताकि वह लोगों को जागरुक कर सकें।

 

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में रोजगार की बहार: प्रदेश में लगने जा रहा बड़ा रोजगार मेला! 550 पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल में रोजगार की बहार: प्रदेश में लगने जा रहा बड़ा रोजगार मेला! 550 पदों पर होगी भर्ती