Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News : कल सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू! 190 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

TROWS

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 8 मार्च को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Holi 2026 -2

Sirmour News : कल सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू! 190 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां विभिन्न विभागों की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।

Indian Public School

मुख्यमंत्री इस अवसर पर लगभग 190 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग की योजनाएं शामिल हैं।

Doon valley school

कार्यक्रम के दौरान करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें नाहन में निर्मित टेबल टेनिस एवं स्क्वैश कोर्ट परिसर, जिला पंचायत संसाधन केंद्र और कालाअंब में फायर पोस्ट भवन प्रमुख हैं।

इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक धौलाकुंआ में लड़कों और लड़कियों के छात्रावास, शैक्षणिक भवन की दूसरी मंजिल, आवासीय ब्लॉक और ऑटोमोबाइल ब्लॉक का भी उद्घाटन किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मुख्यमंत्री जुड्डा का जोहड़-गड्डा लिंक रोड का उद्घाटन भी करेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री करीब 153 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें भेड़ों-अदिबद्री सड़क मार्ग, बर्मापापड़ी-पालियों-माजरी सड़क उन्नयन और एनएच-07 से भद्रकाली मंदिर होते हुए कोलर-विलासपुर रोड तक लिंक रोड के उन्नयन कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा कांशीवाला-बिरोजा फैक्ट्री-जाबल का बाग सड़क निर्माण तथा सैनवाला-झमिरिया-जामनीवाला-चारूवाला कोटला लिंक रोड का भी शिलान्यास किया जाएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नाहन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ी पहल की जाएगी। स्मार्ट ग्रिड तकनीक के माध्यम से पांवटा साहिब और नाहन शहर में 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की योजना की आधारशिला रखी जाएगी।

विधायक अजय सोलंकी ने जिले की महिलाओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मिला रिटायर्ड अधिकारी का शव! मानसिक तनाव में था मृतक, कुछ वर्ष पहले ही हुआ था पत्नी का निधन

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मिला रिटायर्ड अधिकारी का शव! मानसिक तनाव में था मृतक, कुछ वर्ष पहले ही हुआ था पत्नी का निधन