Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: कमरे का दरवाजा खुलते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट! ड्यूटी से लौटे 28 साल के युवक की गई जान

TROWS

Himachal News Alert: सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालका (ब्राह्मण माजरा) में दर्दनाक घटना घटी है, जहां गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से एक युवक की मौत हो गई।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: कमरे का दरवाजा खुलते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट! ड्यूटी से लौटे 28 साल के युवक की गई जान

राजीव कुमार (28) पुत्र हंसराज निवासी गांव एवा, तहसील सलूणी जिला चम्बा बद्दी की एक कंपनी में नौकरी करता था। युवक ने नालका के ब्राह्मण माजरा में किराए पर कमरा लिया हुआ था।

Indian Public School

दरवाजा खुलते ही हुआ जोरदार धमाका
बताया जा रहा है कि मंगलवार को युवक रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया हुआ था। इस दौरान राजीव बीती शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौटा तो हादसा हो गया। युवक ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर पहले से लीक हो रही गैस के कारण दरवाजा खुलते ही जोरदार धमाका हो गया।

Doon valley school

धमाके की आवाज से दहला क्षेत्र
धमाका इतनी जोरदार था कि आसपास का क्षेत्र दहल गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान मौके पर देखा तो युवक जख्मी हालत में पड़ा हुआ था।

पीजीआई ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
जिसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां से युवक की गंभीर अवस्था के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। युवक को पीजीआई ले ही जाया जा रहा था, मगर यहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक के शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को यह कंपनी देंगी रोजगार! 100 पदों पर हो रही भर्ती

Jobs In Himachal: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को यह कंपनी देंगी रोजगार! 100 पदों पर हो रही भर्ती

Bus Accident: अचानक बैक हुई श्रद्धालुओं से भरी बस! गाड़ी और ट्रैवलर से टकराई, मची चीख-पुकार

Bus Accident: अचानक बैक हुई श्रद्धालुओं से भरी बस! गाड़ी और ट्रैवलर से टकराई, मची चीख-पुकार