Asha Hospital
in

HP News: कांगड़ा कार्निवाल की दूसरी संध्या में बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने मचाया धमाल! हजारों दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

HP News: कांगड़ा कार्निवाल 2025 की दूसरी संध्या पूरी तरह से बालीवुड संगीत के नाम रही। प्रसिद्ध बालीवुड गायक अंकित तिवारी की सजीव और भावपूर्ण गायकी ने कार्निवाल पंडाल में मौजूद हजारों दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

Shri Ram

HP News: कांगड़ा कार्निवाल की दूसरी संध्या में बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने मचाया धमाल! हजारों दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

जैसे ही अंकित तिवारी ने मंच संभाला, पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उनके सुपरहिट गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और देर रात तक संगीत का जादू छाया रहा। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा कार्निवाल जिला कांगड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलती है, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलती है। दूसरी संध्या के दौरान बाॅलीवुड संगीत के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इसके अतिरिक्त अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और हर आयु वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।

JPERC 2025

उल्लेखनीय है कि कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी सांस्कृतिक संध्याएं, खेल प्रतियोगिताएं, साहित्यिक आयोजन और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनसे कार्निवाल का उत्साह लगातार बना रहेगा और कांगड़ा की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में रिश्ते हुए शर्मसार: नाबालिग बेटी से चार साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता! जान से मारने की धमकी भी दी

हिमाचल में रिश्ते हुए शर्मसार: नाबालिग बेटी से चार साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता! जान से मारने की धमकी भी दी