Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: लोकल कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन

Himachal Latest News: लोकल कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन

Himachal Latest News: लोकल कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन

Himachal Latest News: लोकल कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन

TROWS

Himachal Latest News: कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 के आठवें एवं अंतिम दिन बुधवार, 31 दिसम्बर को स्थानीय लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित ‘लोकल कांगड़ी एवं गड्याली नाइट’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांगड़ा घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को सशक्त मंच मिला और आठ दिवसीय कार्निवाल का उल्लासपूर्ण समापन हुआ।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: लोकल कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन

इस समापन संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्निवाल के समग्र आयोजन की सफलताओं को नई ऊँचाइयाँ मिलीं। कार्यक्रम के दौरान कांगड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों की पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत किए गए।

Indian Public School

कांगड़ी और गदयाली संस्कृति की विशिष्ट झलक पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

Doon valley school

इसके साथ ही ईशांत भारद्वाज, निशा पंडित और संजीव दीक्षित, हिमांशी और निकेश बड़जात्या ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मिस एवं मिसेज कांगड़ा वैली कार्निवाल प्रतियोगिता का फाइनल भी आयोजित किया गया, जिसने विशेष आकर्षण जोड़ा।

उधर, कुलदीप पठानिया ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल जैसे आयोजन हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कार्निवल ने स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और सामाजिक समरसता को नई पहचान दी है, और भविष्य में यह आयोजन और भी भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रयास किए हैं, ताकि देश-विदेश से अधिक से अधिक पर्यटक हिमाचल प्रदेश की ओर आकर्षित हों। इसी दृष्टि से पिछले वर्ष से कई नई पहलों की शुरुआत की गई। शिमला, मनाली और अब धर्मशाला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुनियोजित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विशेष रूप से विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए इन डेस्टिनेशनों को देश-दुनिया में नए सिरे से स्थापित करने का प्रयास किया गया है, ताकि पर्यटक यहाँ की आबो-हवा, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का अनुभव कर सकें, विश्राम कर सकें और यादगार पल अपने साथ ले जा सकें। धर्मशाला में हजारों की संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि ये प्रयास सफल हो रहे हैं।

इससे पूर्व उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कार्निवाल के दौरान आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। एसआर-11 को पहले पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, टीएमसी वीरता को दूसरे स्थान पर रहने पर 75 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाले IX वारियर्स को 50 हजार रुपये तथा चौथे स्थान पर रहने वाले बैंकर्स 11 को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में डिलीवरी बॉय ने उठाया खौफनाक कदम! मां ने इस हाल में देखी बेटे की लाश, मची चीख पुकार

हिमाचल में डिलीवरी बॉय ने उठाया खौफनाक कदम! मां ने इस हाल में देखी बेटे की लाश, मची चीख पुकार

Himachal Weather: पहाड़ों पर आज-कल बर्फ़बारी के आसार! अन्य क्षेत्रों में बरसेंगे मेघ, चलेगी शीतलहर

Himachal Weather: पहाड़ों पर आज-कल बर्फ़बारी के आसार! अन्य क्षेत्रों में बरसेंगे मेघ, चलेगी शीतलहर