Fair deal
Dr Naveen
in

Paonta Sahib: केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब की अधिसूचना जारी! भूतपूर्व सैनिकों ने जताया आभार

Paonta Sahib: केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब की अधिसूचना जारी! भूतपूर्व सैनिकों ने जताया आभार

Paonta Sahib: केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब की अधिसूचना जारी! भूतपूर्व सैनिकों ने जताया आभार
Shubham Electronics
Diwali 01

Paonta Sahib: केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब की अधिसूचना जारी! भूतपूर्व सैनिकों ने जताया आभार

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के केंद्रीय कर्मचारियों और सैनिक परिवारों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। केंद्र सरकार ने पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय की अधिसूचना जारी कर दी है।

Shri Ram

Paonta Sahib: केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब की अधिसूचना जारी! भूतपूर्व सैनिकों ने जताया आभार

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र ने केंद्र सरकार का विशेष आभार जताया। संगठन पिछले आठ वर्षों से विद्यालय को पुनः शुरू करने या नया विद्यालय खोलने की मांग लगातार करता आ रहा था।

राजबन में वर्ष 2002 से पूर्व केंद्रीय विद्यालय संचालित था। यहां 35 कमरों का भवन और दो खेल मैदान भी थे। लेकिन अज्ञात कारणों से विद्यालय बंद कर दिया गया। वर्तमान में उसी भवन में एक निजी कॉलेज चल रहा है।

संगठन ने वर्षों तक विभागों से पत्राचार किया। हालांकि, लम्बे समय तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। गत वर्ष केंद्र सरकार द्वारा देशभर में दर्जनों केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा से सिरमौर के केंद्रीय कर्मचारियों में उम्मीद जगी।

शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने इस मुद्दे को हर मंच पर उठाया। उन्होंने लोकसभा में भी केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से विशेष आग्रह किया। स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और तत्कालीन भाजपा सरकार का सहयोग भी इस प्रयास में अहम रहा।

JPERC 2025
Diwali 02

भूतपूर्व सैनिक संगठन का कहना है कि विद्यालय खुलने से न सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को लाभ मिलेगा, बल्कि जिले के विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर में भी सुधार होगा। साथ ही स्थानीय क्षेत्र को भी केंद्रीय योजनाओं का फायदा मिलेगा।

Diwali 03
Diwali 03

संगठन के संरक्षक कैप्टन (रि.) डॉ. एसपी खेड़ा, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान, सचिव ओम प्रकाश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने वीरनारियों, सैनिकों और आश्रितों की ओर से केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से भी अपील की कि विद्यालय के लिए शीघ्र भूमि आवंटित की जाए। ताकि विद्यालय जल्द धरातल पर शुरू हो सके और जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाए।

केंद्रीय विद्यालय की अधिसूचना जारी होना सिरमौर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। लंबे इंतजार के बाद मिली इस सौगात से जिले के हजारों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा में चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार! ताश की गड्डी और नकदी बरामद

Paonta Sahib: पांवटा में चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार! ताश की गड्डी और नकदी बरामद

Accident In Himachal: ट्रक से टकराई बाइक! 43 वर्षीय जेबीटी अध्यापक की मौत, सीएम ने जताया शोक

Accident In Himachal: ट्रक से टकराई बाइक! 43 वर्षीय जेबीटी अध्यापक की मौत, सीएम ने जताया शोक