in

Sirmour News: खाई में गिरी स्विफ्ट कार! झारखंड और शिमला के 2 लोगों की मौ**त, चालक गंभीर घायल

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है, जहां पेश आए भीषण सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए हैं। हादसा सुबह करीब 3:00 बजे नौहराधार तहसील के तहत चड़ाना के समीप हुआ।

Sirmour News: खाई में गिरी स्विफ्ट कार! झारखंड और शिमला के 2 लोगों की मौ**त, चालक गंभीर घायल

तीन लोग एक स्विफ्ट कार नंबर एचपी 88ए 6058 में सवार होकर निकले थे कि तभी गाडी हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से लुढ़कती हुई गहरी खाई में जा गिरी।

दो लोगों की मौके पर मौत
उधर, मामले की जानकारी जैसे ही संगड़ाह पुलिस को मिली तो टीम मौके की ओर रवाना हुई। अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। पुलिस द्वारा जब गहरी खाई में जाकर देखा गया तो दो लोग मृत अवस्था में पाए गए जबकि चालक घायल हालत में पड़ा हुआ था।

Doon valley school

घायल अस्पताल में भर्ती
जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा गया। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

मृतकों और घायल की पहचान
मृतकों में गुलशन पुत्र राम विसाग वीपीओ कौल मोजरा तहसील टीटागढ़ जिला सिमडिंग झारखंड और नरेश कुमार पुत्र बारुराम वीपीओ कुलग तहसील एवं जिला शिमला शामिल है। जबकि चालक विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला डाकघर देयाना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा जख्मी है।

JPERC 2025

उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: सड़क पार कर रहे बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा! मौके पर गई जान, ड्यूटी पर जाते पेश आया हादसा

Paonta Sahib: सड़क पार कर रहे बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा! मौके पर गई जान, ड्यूटी पर जाते पेश आया हादसा

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में BJP स्थापना दिवस की तैयारियां तेज! 106 बूथों पर होंगे कार्यक्रम

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में BJP स्थापना दिवस की तैयारियां तेज! 106 बूथों पर होंगे कार्यक्रम